Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम बदलता हुआ दिखाई दे रहा है. कई दिनों से बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ों का मौसम को लोगों काफी आकर्षित कर रहा था. हालांकि, मौसम विभाग ने एक बार फिर नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर भारी बारिश साथ ही बर्फबारी होने की संभावना जताई है. बता दें कि देहरादून के पर्वतीय क्षेत्रों में भी बर्फबारी होने की आशंका जताई गई हैं.
साथ ही उत्तराखंड में बर्फबारी की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है. इन्हीं कारणों से हाइवे को बंद भी कर दिया गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार और मौसम के करवट लेने की आशंका जताई है.
दरअसल, उत्तराखंड के कई जिलों में यानी 27 जनवरी को बर्फबारी के साथ भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है. कई जगहों पर इसका ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है. देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर, चमोली एवं पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट को जारी कर दिया गया है. इसके अलावा ओले और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. लोगों को चेतावनी दी गई, जितना हो सके घर में रहे. बता दें इस बीच में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने के आदेश भी जारी कर दिए गए है.
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से लेकर बुधवार तक देहरादून के अलावा हरिद्वार, चंपावत, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, नैनीताल, टिहरी और पौड़ी में भी ओले और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटें की रफ्तार से आंधी और हवाओं के चलने की आशंका जताई गई है. हालांकि, 27 के साथ-साथ 28 जनवरी के दिन भी मौसम खराब होने का येलो अलर्ट दिया गया है.
बता दें कि 28 जनवरी को भी बिजली, ओले, आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. देहरादून में मौसम के बदलाव होने को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है. वह दिन रात लोगों को मौसम के कारण होने वाली दिक्कतों को लेकर चेतावनी जारी करने में लगी हुई है.
ये भी पढ़ें: भीड़ से बचना चाहते हैं? उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन पर बनाएं घूमने का प्लान, मिलेगा शांति और खूबसूरती का डबल आनंद
