Falgun Month 2026: जल्द ही हिंदू कैलेंडर के आखिरी महीने फाल्गुन की शुरूआत होने वाली है. बता दें कि फाल्गुन की शुरूआत 2 फरवरी से हो रही है और 3 मार्च 2026 के दिन समाप्ति है. इस महीने को खुशियों और उल्लास का महीना बोला जाता है. फाल्गुन के आने के बाद धीरे-धीरे गर्मी की आने शुरुआत होती है. साथ ही धीरे-धीरे ठंड कम होने लगती है.
इस महीने में पूर्णिमा के दिन पड़ने वाली फाल्गुनी नक्षत्र के कारण इसका नाम फाल्गुन दिया गया है. फाल्गुन में शिव पार्वती जी के विवाह होने के खुशी में महाशिवरात्री बनाया जाता है. साथ ही राधा- कृष्णा का पसंदीदा त्योहार होली भी इसी महीने में मनाया जाता है. इतनी पवित्रता और उल्लास वाले महीने में आइए जानते हैं कि हमे क्या करना चाहिए क्या नहीं.
किसकी पूजा करने से मिलेगा ज्यादा फल फाल्गुन में
अगर आप संतान प्राप्ति चाहते हैं तो फाल्गुन माह बाल कृष्ण की पूजा करे. अगर आप चाहते हैं कि आपके प्रेम या वैवाहिक जीवन में खुशियां और सुख बना रहे तो युवा कृष्ण की पूजा करे. ज्ञान और वैराग्य के लिए अगर आप चाहते तो आपको गुरु के रूप में श्रीकृष्ण की पूजा करने से लाभ मिलेगा. इसके अलावा महाशिवरात्री के दिन पर भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करें. पुराने समय से एक मान्यता है कि चंद्रमा की उत्पत्ति भी फाल्गुन मास में हुई थी, जिसके कारण लोग मन की शांति के लिए आत्मिक सुख के लिए इस महीने में चंद्रदेव की पूजा करते हैं.
किन कामों की होती हैं शुरूआत
बता दें कि फाल्गुन माह में सभी शुभ कामों की शुरूआत हो जाती है. अगर आप विवाह कराना चाहते हो तो यह समय उसके लिए भी शुभ है. मुंडन से लेकर गृह प्रवेश सभी अच्छे कामों की शुरूआत फाल्गुन माह में हो जाती है. इस महीने में पशुओं की सेवा करने से लोगों को काफी फल मिलता है. बता दें कि शिवजी को पशुपतिनाथ कहा जाता है. अगर कोई किसी पशु पर अत्याचार करता हो तो शिव जी की नराजगी का सामना करना पड़ सकता है.
फाल्गुन माह में भजन, कीर्तन करने से काफी लाभ मिलता है. साथ ही श्रीकृष्ण और शिवजी को गुलाल लगाने को भी काफी अच्छा माना जाता है. इस समय दान, पुण्य करना से भी लोगों के घर में सुख समृद्धि आती है,
इन कामों को करने से फाल्गुन में नहीं मिलेगा फल
फाल्गुन महीने में मन ने नकारात्मक विचारों को लाना, मांस का सेवन करना, मंदिरा पीना या घर की और पूजा स्थल की साफ सफाई न रखने से आपको इस महीने का लाभ नहीं मिलेगा.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है. बता दें कि thetruth24 किसी भी प्रकार की जानकारी एवं मान्यताओं की पुष्टि नहीं कर रहा. किसी भी जानकारी एवं मान्यता से पहले उसके विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें.
ये भी पढ़ें: Jaya Ekadashi: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल
