बुधवार को सुबह पुणे जिले के बारामती में एक प्लेन क्रैश हुआ, जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई. इस विमान को शांभवी पाठक उड़ा रही थीं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भारत से की और फिर वे न्यूजीलैंड चली गईं.
शांभवी पाठक उड़ा रही थीं विमान
महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को सुबह के समय करीब 9 बजे एक विमान हादसा होता है, इस हादसे में विमान में सवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई. इस हादसे में अजित पवार के साथ में 4 और लोगों की जान भी गई है. इस हादसे में मरने वाले लोगों में अजित पवार से PSO विदीप जाधव के साथ में फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और पायलट सुमित कपूर और कैप्टन शांभवी पाठक मौजूद थीं.
शांभवी पाठक की शुरुआती पढ़ाई
जानकारी के मुताबिक अजित पवार का प्लेन कैप्टन शांभवी पाठक उड़ा रही थीं. शांभवी पाठक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई भारत में ही की है. इसके बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिक्स और एविएशन साइंस में बीएससी की डिग्री हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने पायलट बनने के लिए पूरी तरह से निर्णय लिया और अपना रुख न्यूजीलैंड की तरफ किया.
न्यूजीलैंड से मिला कमर्शियल पायलट लाइसेंस
न्यूजीलैंड जाने के बाद में शांभवी पाठक ने इंटरनेशनल कमर्शियल पायलट अकादमी से अपनी कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग को पूरा किया. साल 2018 से लेकर 2019 के बीच में उन्होंने न्यूजीलैंड में प्रोफेशनल फ्लाइंग की तर चीज और पहलू को अच्छे से सीखकर बेहतर ट्रेनिंग प्राप्त की थी. शांभवी पाठक को इस दौरान न्यूजीलैंड सिविल एविएशन अथॉरिटी (NZ CAA) का कमर्शियल पायलट लाइसेंस भी मिल गया था.
बिजनेस जेट और चार्टर्ड फ्लाइट्स में माहिर
शांभवी पाठक ने अपनी ट्रेनिंग को न्यूजीलैंड से पूरा किया था. शांभवी की ट्रेनिंग और उनके एक्सपीरियंस ने उन्हें एक पेशेवर और भरोसेमंद पायलट के रूप में भारत में स्थापित किया. शांभवी पाठक बिजनेस जेट और चार्टर्ड फ्लाइट्स को एडवांस तरीके से उड़ाने में माहिर थीं. हाल ही में हुए बारामती हादसे के समय पर वे Learjet 45 मॉडल को उड़ा रही थीं.
यह भी पढ़ें- बारामती में महाराष्ट्र के साथ कौन लोग थे सवार? जानें विमान हादसे में और किन लोगों की गई जान
