बुधवार सुबह करीब 9 बजे विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गई. उनका अंतिम संस्कार बारामती में ही किया जाएगा. गुरुवार को सुबह 9 बजे से उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी.
बारामती में होगा अंतिम संस्कार
बुधवार को सुबह पुणे के बारामती में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत हो गई. इस विमान हादसे के बाद से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. महाराष्ट्र में इस घटना की खबर मिलने के बाद से पूरे राज्य में मातम का माहौल बना हुआ है. उप मुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम दर्शन के लिए और उनके अंतिम संस्कार के लिए बारामती में तैयारियां की गई हैं.
अंतिम दर्शन को बढ़ रही भीड़
बुधवार को सुबह के समय हादसा हुआ, जिसके बाद पूरा महाराष्ट्र सदमे में है. अब सभी चीजों के बाद में बुधवार को शाम के समय में उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. उनके अंतिम दर्शन करने के लिए लगातार बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और उनके पारिवारिक निवास मोदी बाग में पहुंच रहे हैं. उनके अंतिम दर्शन करने के लिए लगातार उनके समर्थकों और स्थानीय नागरिकों की भीड़ बढ़ती जा रही है.
गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार
इस हादसे में अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत हुई है. जानकारी के मुताबिक अजित पवार की अंतिम यात्रा को गुरुवार को सुबह लगभग 9 बजे शुरू किया जाएगा. बताया जा रहा है कि बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में राजकीय सम्मान के साथ में अजित पवार का अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस हादसे के बाद से उनके मूल निवास गांव काटेवाड़ी में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है.
स्मृति में बनेगा स्मारक
इस हादसे के बाद में अजित पवार की याद में बारामती में एक स्मारक बनाने की बात भी कही जा रही है. अजित पवार की मौत के चलते राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. इस दौरान 3 दिनों तक तिरंगा आधा झुका रहेगा. बुधवार को पूरे महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश को घोषित किया गया और सभी सरकारी कार्यालय और ऑफिस बंद रहे थे.
यह भी पढ़ें- अजित पवार विमान हादसे में यूपी की लड़की की मौत, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के गांव में हादसे के बाद पसरा मातम
