सोशल मीडिया में कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. ऐसे में एक और वीडियो लोगों के बीच काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. दरअसल, इस बार वीडियो हंसी-मजाक का नहीं बल्कि लड़ाई झगडे का हो रहा है. वायरल कंटेंट ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए है. सोशल मीडिया के इस वायरल वीडियो में भारतीय रेलवे के स्लीपर कोच में पैंट्री स्टाफ की दबंगई को देखा जा रहा है. दरअसल, स्लीपर कोच में पैसेंजर की जमकर पिटाई की जा रही है. आसपास के लोग उस व्यक्ति को बचाने की जगह सिर्फ उसका वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
घटना के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. सभी लोग IRTC के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को @ashishgayakwad_mh_34_ के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. दरअसल, वायरल वीडियो के अंदर स्लीपर कोच के कुछ पैंट्री कर्मचारी एक व्यक्ति को घेरकर उसे बहुत ज्यादा पीट रहे हैं. वायरल वीडियो विदिशा और बीना के बीच के 12615 GT एक्सप्रेस ट्रेन का कहा जा रहा है. हालांकि, सोशल मीडिया में लोग जमकर सवाल खड़े करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सभी का कहना है कि पैंट्री वालो के साथ वहां मौजूद लोगों की भी उतनी ही गलती है. क्यों इतने लोगों के होने के बाद भी उसको बचाया नहीं जा रहा है. आखिर क्यों लोग सिर्फ वीडियो बनाने में ज्यादा उत्सुकता दिखा रहे हैं. अगर वह चाहते तो आसानी से उस व्यक्ति को बचा सकते थे. फिर भी किसी ने भी उसकी मदद नहीं की.
यूजर्स दें रहे कमेंट सेक्शन में रिएक्शन
वीडियो के वायरल होने के बाद से सभी लोग आईआरसीटीसी से इसका जवाब मांगते हुए दिखाई दें रहे हैं. वह कमेंट में टैग करके कहते दिखाई दे रहे हैं कि अगर अभी इसकी सख्त कार्रवाई नहीं हुई. तो करोड़ो यात्रियों का भरोसा टूट जाएगा. इसी के साथ लोगों ने पैंट्री वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सख्त से सख्त ऐक्शन लेने की बात की है. एक यूजर ने रिस्पॉन्स दिया है कि पुलिस क्या कर रही है. गरीब बंदे को इतना मारा जा रहा है.
इस वीडियो पर हजारों लोगों का लाइक है. साथ ही लोगों ने कमेंट भी किया है. भर-भर के लोग अपना रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं.
एक यूजर ने तो पैंट्री के साथ पैसेंजर पर भी हमला बोल दिया है. यूजर का कहना है कि सब के सब गूंगे-बहरे बन कर बैठे हुए है. अगर कल को यहीं उनके साथ होगा तब अक्ल आएगी. दूसरे यूजर ने लिखा कि ट्रेन में इतने सारे लोग बैठे हैं और तमाशा देख रहे हैं. सभी लोगों को शर्म आनी चाहिए. वहीं, अन्य यूजर से लिखा है कि आदमी को इंसाफ जरूर और जल्द से जल्द मिलना चाहिए.
ये भी पढ़ें: CUET PG 2026 के उम्मीदवारों के लिए अंतिम मौका, फॉर्म में मिला सुधार का मौका, जल्दी करें वरना चला जाएगा हाथ से मौका
