तमिलनाडु के चेन्नई में एक कॉलेज की कैंटीन में काम करने वाली 20 साल की युवती के साथ में दुष्कर्म की वारदात सामने आई है. मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को जेल भेजा है.
20 साल की युवती से दुष्कर्म
तमिलनाडु से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मौजूद सरकारी आर्ट्स कॉलेज की कैंटीन में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज में कैंटीन चलाने वाले व्यक्ति ने उसकी कैंटीन में काम करने वाली एक 20 साल की युवती के साथ में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.
महिला थाना में की गई शिकायत
मामले में आरोपी की पहचान होने के बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले की शिकायत 28 जनवरी को समाज कल्याण विभाग के वन स्टॉप सेंटर के प्रशासक को मिली थी. जिसके बाद में शिकायत के आधार पर सैदापेट महिला पुलिस स्टेशन में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज की गई और संगीन धाराओं में मुकदमे को दर्ज किया गया.
12 सालों से कैंटीन चला रहा आरोपी
मामला दर्ज करने के बाद में पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई और उसकी पहचान करने लगी. आरोपी की पहचान होने के बाद में पुलिस ने तुरंत ही उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान मुथुसेल्वम के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज, नंदनम परिसर में कैंटीन को चलाता है. आरोपी व्यक्ति पिछले लगभग 12 सालों से कॉलेज से कॉन्ट्रैक्ट करके कैंटीन को चला रहा है.
पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार
इस पूरे मामले में पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी पीड़िता को अपनी किसी पहचान के जरिए काम देने के लिए चेन्नई लाया था. जिसके बाद उसने अपनी कैंटीन में युवती को नौकरी दी थी. पुलिस ने युवती को मेडिकल ट्रीटमेंट और साइकोलॉजिल काउंसलिंग के लिए भेजा है. इस पूरे मामले में कैंटीन में काम करने वाले गुनासेकरन और कार्तिकेयन नाम के व्यक्तियों के शामिल होने की बात आई है. जिसके चलते पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
यह भी पढ़ें- स्कूटी से मिले 12 लाख! बिहार में पुलिस चेकिंग के दौरान मिला भारी कैश, हिरासत में स्कूटी सवार युवक-युवती
