कुवैत से राजधानी दिल्ली आने वाली एक इंडिगो फ्लाइट में टिश्यू पेपर के ऊपर हाईजैक करने और बम से उड़ाने की धमकी मिली. जिसके बाद फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
इंडिगो फ्लाइट को मिली धमकी
कुवैत से राजधानी दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस धमकी के बाद में तुरंत ही हड़कंप मच गया. कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो की इस फ्लाइट में 180 यात्री मौजूद थे. इस फ्लाइट को धमकी मिलने के तुरंत बाद ही गुजरात के अहमदाबाद के लिए डायवर्ट कर दिया गया. इसके बाद अहमदाबाद में इस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
फ्लाइट में सवार थे 180 यात्री
इस फ्लाइट में लगभग 180 यात्री सवार थे. फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों और सामान की जांच की जा रही है. हालांकि अभी तक किसी भी यात्री के पास से किसी तरह की कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है. इस धमकी के बाद में पूरे विमान की जांच की जा रही है. इस धमकी और विमान की जांच के चलते यात्रियों को दिल्ली पहुंचने में ज्यादा समय लग सकता है.
टिश्यू पेपर पर लिखी मिली धमकी
देश में कई बार ऐसे मामले सामने आते रहते हैं. कभी किसी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलती है, तो वहीं कभी किसी फ्लाइट को उड़ाने की धमकी मिलती है. इस सिलसिले में अब शुक्रवार को इंडिगो की प्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइट को हाईजैक करके बम से उड़ाने की धमकी फ्लाइट में एक टिश्यू पेपर पर मिली है.
BDDS मौके पर मौजूद
कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में एक टिश्यू पेपर पर विमान को हाईजैक और बम से उड़ाने की धमकी लिखी हुई थी. टिश्यू पेपर मिलने के बाद में तुरंत ही फ्लाइट को अहमदाबाद के लिए डायवर्ट कर दिया गया. जिसके बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) ने मौके पर पहुंच कर जांच को शुरू कर दिया है. इस विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. हालांकि अभी तक फ्लाइट से किसी भी तरह की संदिग्ध चीज नहीं मिली है. उम्मीद है कि जल्दी ही फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ान भर सकती है.
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, जानें पूरा मामला
