देहरादून: रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का संचालन इसी साल आगामी शैक्षिक सत्र से शुरू कर दिया जाएगा, जिसको देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने राजकीय मेडीकल कॉलेज रुद्रपुर और पिथौरागढ़ के सुचारू संचालन के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रपुर और पिथौरागढ़ के जिला चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय को चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंपने के आदेश भी जारी कर दिए हैं.
सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे की ओर से जारी आदेश के अनुसार पं. रामसुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कालेज रुद्रपुर के संचालन के लिए जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय रुद्रपुर व राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ के संचालन के लिए बीडी पांडेय जिला चिकित्सालय के साथ महिला चिकित्सालय पिथौरागढ को चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन किया गया.
100-100 एमबीबीएस सीटों का प्रस्ताव भेजा गया
सरकार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर व पिथौरागढ़ के संचालन की तैयारी कर रही है. दोनों मेडिकल कॉलेजों में 100-100 एमबीबीएस सीटों का प्रस्ताव नेशनल मेडिकल काउंसिल को प्रस्ताव भेवा गया. एनएमसी की अनुमति के बाद दोनों मेडिकल कॉलेजों को शुरू किया जाएगा.
इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू हो जाएगा संचालन
रुद्रप्रयाग में राजकीय नर्सिंग कॉलेज का संचालन इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू हो जाएगा.।इसके लिए विभाग ने सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं. अधिकारियों के मुताबिक रुद्रप्रयाग नर्सिंग कॉलेज के लिए राज्य सरकार ने 20.4416 करोड़ की धनराशि दी गई. नर्सिंग कॉलेज के लिए BSC पाठ्यक्रम के लिए अनिवार्य प्रमाण पत्र व पदों का सृजन कर दिया गया है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 30 सीटों पर नर्सिंग कक्षाओं का संचालन किया जाएगा. इसके लिए हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की काउंसलिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं को एडमिशन दिया जाएगा.
शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर व पिथौरागढ़ में एमबीबीएस कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा. मेडिकल कॉलेजों के लिए जिला अस्पतालों को चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंपने के आदेश कर दिए गए. -डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री
ये भी पढ़ें: अचानक हुई तबीयत खराब तो गर्भवती निकली 17 साल की नाबालिग, एक या दो नहीं कई लोगों ने किया दुष्कर्म
