उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक महिला की हत्या कर दी गई और उसके शव को गांव में एक घर के बाहर फेंक दिया गया. पुलिस मामले में जांच कर रही है.
आगरा में महिला की हत्या
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है. सदर थाना क्षेत्र के रोहता गांव में एक महिला की कर दी गई और उसके शव को एक घर के बाहर बनी सीढ़ियों के पास में फेंक दिया. मृत महिला की पहचान 36 साल की नीलम के रूप में की गई है. इस पूरी घटना की सूचना मृतका की बेटी ने परिजनों को दी. सुबह के समय जब नीलम की बेटी ने खून ने निशान देखे तो उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी. इस पूरी घटना के बाद से गांव में शोक और डर का माहौल बना हुआ है.
जूते की हील बनाती थी महिला
इस घटना में जान गवाने वाली महिला नीलम की आर्थिक स्तिथी कमजोर थी और वह घर पर रहकर जूते की हील बनाने का काम करती थी. रोहता गांव में रहने वाली नीलम जूते की हील बनाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थी. परिजनों ने बताया की हत्या वाली रात में नीलम अचानक से गायब हो गई थी और तलाश करने पर उसका कुछ पता नहीं चला था.
मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेनसिक टीम
इस पूरी घटना की जानकारी सबसे पहले महिला की बेटी को मिली. सुबह के समय गांव के एक घर के बाहर जब महिला के शव को देखा तो वह डर कर चीख पड़ी. जिसके बाद उसने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी. महिला के परिजनों ने शव की पहचान नीलम के रूप में की. घटना की सूचना मिलने पर फॉरेनसिक टीम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
कई पुलिस टीम गठित
पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच को शुरू कर दिया है. DCP सिटी अली अब्बास ने बताया कि हत्या के खुलासे को लेकर पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है. इस पूरे मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है. पुलिस इस मामले को सुलझाने के लिए इलाके में आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे हत्याकांड का खुलासा जल्द ही कर लिया जाएगा और सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा.
