मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में महिला SDM ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान अपना अनोखा अंदाज दिखाया है. कार्रवाई के दौरान SDM अलका एक्का ने कार्रवाई के दौरान बुलडोजर की सीट पर बैठकर खुद ही उसे ऑपरेट करना शुरू कर दिया.
मध्य प्रदेश में प्रशासन सख्त
मध्य प्रदेश में प्रशासन ने भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ प्रशासन ने अपना डंडा चलाना शुरू कर दिया है. इस इलाके में अवैध रूप से काटी जा रही और बनाई जा रही कॉलोनियों के ऊपर प्रशासन के मोर्चा खोल दिया है. इसी कार्रवाई के दौरान एक महिला पुलिस अधिकारी का ऐसा अंदाज सामने आया है कि हर कोई हैरान रह गया.
खुद बुलडोजर चलाने लगी महिला अधिकारी
मध्य प्रदेश के पांढुर्णा इलाके में अवैध भूमि के खिलाफ कार्रवाई के दौरान SDM अलका एक्का का बिल्कुल अनोखा अंदाज सामने आया है. अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों को हटाने के लिए SDM अलका एक्का खुद ही बुलडोजर की सीट पर बैठ गईं. SDM अलका एक्का ने बुलडोजर की सीट पर बैठकर खुद ही अवैध निर्माण को हटाना और उसके ऊपर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया.
भू-माफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई
इस कार्रवाई के दौरान SDM अलका एक्का का बिल्कुल अनोखा अंदाज सामने आया है. महिला अधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से कट रही यह कॉलोनी प्रदीप निहारे की है और यहां बिना किसी परमिशन के निर्माण कार्य को किया गया था. अब इस अवैध कॉलोनी पर कलेक्टर के साफ आदेशों के बाद कार्रवाई की गई है. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की मशा के अनुरूप अवैध कॉलोनाइजरों और भू-माफियाओं के ऊपर इस कार्रवाई को किया गया है.
महिला SDM ने दी चेतावनी
इस कार्रवाई को जब शुरू किया गया, तो महिला SDM ने अपने आप ही बुलडोजर को ऑपरेट करना शुरू कर दिया. जिसके बाद अब महिला अधिकारी के इस अंदाज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस कार्रवाई के दौरान SDM अलका एक्का ने यह वार्निंग दी है कि प्रशासन ने शहरों के साथ में गांव के इलाकों में भी अवैध कॉलोनियों की लिस्ट बनाई है और आने वाले समय में जिले के दूसरे हिस्सों में भी इस तरह की कई बड़ी कार्रवाई देखने को मिलेंगी.
यह भी पढ़ें- स्कूल में खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा! बच्चे की आंखों में गिरा फेवीक्विक, आपस में चिपक गई पलकें
