Kanchan Bai Meghwal Heroic Death: मध्य प्रदेश में 20 बच्चों को बचाने के चलते एक महिला ने अपनी जान गंवा दी. अब सरकार ने उसके परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है.
4 लाख रुपए की आर्थिक मदद
मध्य प्रदेश के नीमच जिले में 20 बच्चों को बचाने के चक्कर में एक 45 साल की महिला ने अपनी जान गंवा दी थी. जानकारी के मुताबिक नीमच जिले में मधुमक्खियों के हमले से एक 45 साल की महिलाओं ने 20 बच्चों की जान को बचाया था. बच्चों की जान बचाते-बचाते महिला ने अपनी जान दे दी थी. अब मध्य प्रदेश सरकार ने महिला के परिवार को 4 लाख रुपए का मुआवजा देने की बात कही है.
मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि नीमच जिले में मौजूद रानपुर गांव में मधुमक्खियों से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन बाई मेघवाल की मौत काफी दुखद है. उन्होंने कहा कि इस दुख में राज्य सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि मैंने उनके परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने के लिए निर्देश दिया है. इसी के साथ राज्य सरकार उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठाएगी.
2 फरवरी को मधुमक्खियों ने किया था हमला
मृत महिला के बेटे रवि मेघवाल ने बताया कि उसकी मां कंचन बाई एक सेल्फ-हैल्प ग्रुप की अध्यक्ष थी. उन्होंने बताया कि वह ग्रुप जिला मुख्यालय से लगभग 30 किमी दूर रानपुर में एक बिल्डिंग में मौजूद आंगनवाड़ी और प्राइमरी स्कूल के बच्चों को खाना खिलाता था. घटना के बारे में बताते हुए रवि मेघवाल ने बताया कि 2 फरवरी को कुछ बच्चों के ऊपर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया था.
मधुमक्खियों से बच्चों को बचाया
महिला के बेटे ने जानकारी देते हुए बताया कि जब बच्चे बिल्डिंग के बाहर पानी पी रहे थे, उसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया. जिसके बाद सभी बच्चे बिल्डिंग के अंदर भाग गए, लेकिन मधुमक्खियों का हमला नहीं रुक पाया. जिसके बाद मेरी मां ने एक टीचर की मदद से बच्चों को बचाया. महिला के बेटे ने बताया कि लगभग 20 बच्चों को बचाते समय उसकी मां को कई मधुमक्खियों ने काटा. जिसके बाद में मां बेहोश हो गई और मुंह से झाग निकलने लगे.
अस्पताल में घोषित किया गया मृत
महिला के बेहोश होने के बाद में उन्हें पास में मौजूद एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां जाकर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से दिए जा रहे 4 लाख के मुआवजे को लेकर मेघवाल ने कहा है कि वे चाहते हैं कि उनकी मां को इस बहादुरी के लिए सम्मान और श्रेय मिले.
यह भी पढ़ें- जालंधर में लक्की ओबेरॉय की हत्या मामले में नया मोड़, स्कूटी पर आए 2 हमलावर और दाग दी गोलियां, CCTV फुटेज आया सामने
