बिहार के सिवान जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है. दरअसल, मामला कन्हौली गांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र का है. जहां छात्रा गुरु से शिक्षा ग्रहण करने जाती है. वहीं, एक छात्रा ने अपने शिक्षक पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद जमकर आक्रोश फैल गया है, जिसके बाद उन्होंने टीचर के बालों को काट कर मुंह पर कालिख पोत दिया था.
ट्यूशन पढ़ाने बुलाया घर
मामले के अनुसार शिक्षक बिशनपुर गांव निवासी है. वह कन्हौली में अपना घर बनाकर उसमें ट्यूशन सेंटर बना कर बच्चों को पढ़ाया करता था. आरोपी शिक्षक एक सरकारी टीचर है. उसकी पहचान वीरेंद्र कुमार के रूप में की गई है. बच्ची 10 साल की है. छात्रा को आरोपी ने ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर पर बुलाया था. उसी दौरान उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया.
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका, दिल्ली हाई कोर्ट में निकली बंपर भर्ती, जानें कितनी सैलरी मिलेगी?
स्थानीय निवासियों को मिली जानकारी
जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई . तो वह गुस्से में आ गए. उसके बाद उस शिक्षक को उसके घर जाकर सभी लोगों ने मुंह में कालिख पोत दी . साथ ही उसके बालों को भी पूरा काट दिया और पूरे कन्हौली बाजार में उसको घुमाया गया था.
पुलिस ने लिया हिरासत में
जानकारी के अनुसार अब पुलिस को जैसे ही इस घटना का पता चलता है. वह मौके पर पहुंच जाती हैं. इसके बाद शिक्षक को छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में ले लिया जाता है. साथ ही पुलिस ने मामले का FIR भी दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई करने की बात की है. फिलहाल मामले को पुलिस द्वारा शांत करवाया गया है.
ये भी पढ़ें: UP का दहेज राजा: 6 साल में 3 शादियां, चौथी करने की फिराक में!, असल दुनिया का लूटेरा दुल्हा
