बिहार में बदमाशों का दिन दहाड़ें कहर देखने को मिल रहा है. बंदूक दिखा कर यहां पर बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप के मालिक को लूट लिया है. घटना बिहार के छपरा के मोहम्मपुर बाजार की है. इसके अलावा बदमाशों ने लूट के साथ जमकर फायरिंग भी की है.
पीड़ित ने दी पूरी जानकारी
मामले की जानकारी देते हुए SDPO राजकुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ज्वेलर्स की दुकान पर कुछ बदमाशों ने दिन दहाड़ें चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित ने बताया कि दोपहर में कुछ बदमाश दुकान पर आए और सभी लोगों के ऊपर बंदूक तान दी. इसके बाद एक अपराधी ने पीड़ित अरूण कुमार गुप्ता के पिता से गोली मारने की धमकी देकर लॉकर की चाभी दे कहकर मांगने लगा थे. पिता जी के हाथ में बच्चा था जो डर के मारे रोने लगा था, जिससे लेकर वह बाहर जाने लो उन्हें चिलाकर रोक लिया गया और उसके बाद सारे गहनों को बैग में भर फायरिंग कर भाग गए.
CCTV के आधार पर की जा रही दोषियों की पहचान
हालांकि, इसको लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में एक विशेष SIT का भी गठन करा गया है. साथ ही वहां पर लगे हुए CCTV के आधार पर दोषियों की जांच की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी और समान के मिल जाने के लिए लगातार पुलिस द्वारा छपेमारी की जा रही है.
ये भी पढ़ेें: NEET 2026 परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें अंतिम दिन से लेकर फार्म भरने की सभी जानकारी एक क्लिक में
