वाराणसी के दालमंडी में काशी विश्वनाथ धाम मार्ग चौड़ीकरण के लिए 21 जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई शुरू हुई. इस दौरान भारी विरोध, धक्का-मुक्की देखने को मिली फिर ऐसा कुछ हुआ कि लोगों की सांसें थम गईं
Varanasi News: दाल मंडी में सड़क चौड़ी करने के लिए जर्जर मकान-दुकानों पर बुलडोजर चल रहा. दालमंडी में अब तक की यह एक दिन में सबसे बड़ी कार्रवाई है. काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाने वाली वैकल्पिक चौड़ी सड़क निर्माण परियोजना के तहत दलमंडी इलाके में चल रही बुलडोजर कार्रवाई के दौरान सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्थानीय दुकानदार ने कार्रवाई का विरोध किया और खुद को आग के हवाले कर दिया.
वाराणसी के दालमंडी में अवैध जमीन को बुलडोजर से गिराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा पुराने मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी थी. इसी बीच एक मकान मालिक ने कार्रवाई का विरोध करते हुए कथित रूप से अपने घर में आग लगा दी. घटना से क्षेत्र में चीख-पुकार और हड़कंप की स्थिति बन गई.
हालांकि, कई मकान मालिकों ने मुआवजे और पुनर्वास को लेकर आपत्ति जताई है और राहत के लिए कोर्ट भी गए हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें पर्याप्त समय और संतोषजनक मुआवजा नहीं मिला.
आपको बता दें कि वाराणसी के दालमंडी में आज चौड़ीकरण की कार्रवाई के तहत डिमोलिशन का काम उन 21 मकानों पर शुरू हो गया है, जिनको नगर निगम ने जर्जर घोषित कर दिया था. जैसे ही टीम भवन की ओर बढ़ी वैसे ही वहां मौजूद भवन स्वामी और पुलिस प्रशासन की टीम में धक्का मुक्की शुरू हो गई. इस दौरान न मानने पर पुलिस ने विरोध करने वाले मकान मालिकों को अरेस्ट भी किया गया.फिर कहीं जाकर जर्जर भवन पर डिमोलिशन की कार्रवाई शुरू हो पाई.
यह भी पढ़ें- एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में हुई दिक्कत, अस्पताल में कराया गया भर्ती
