Tamilnadu: कन्याकुमारी जिले से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. दरअसल, यहां एक विकलांग चाचा ने अपनी भतीजी को दरांती से काट कर उसकी हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही इरानीयल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद महिला के मृत शरीर को नागरकोइल आसरिपल्लम अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही आरोपी चाचा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. यह घटना कन्याकुमारी जिले के थिंगल सैंडे इलाके की है.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, मृतिका का नाम सुबीधा है और उसकी शादी थलाकुलम के निवासी अरुण प्रसाद से हुई थी. दोनों की शादी को करीब 10 साल हो चुके थे. अरुण प्रसाद बढ़ई का काम करता था. साथ ही दोनों के दो बच्चे थे, एक 9 और एक 5 साल का बेटा था. जानकारी के अनुसार दोनों में काफी दिनों से बहुत ही झगड़े चल रहे थे. इसके पीछे का कारण अनीस नामक युवक था. दरअसल, वह थुम्बाविलाई का रहना वाला था. सुबीथा और अनीस दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गई थी. साथ ही दोनों कन्याकुमारी में काफी समय अकेले बिताया करते थे. अरूण प्रसाद को जब इस मामले का पता चला तो उसने डांटा लेकिन फिर भी दोनों एक साथ रहते थे. देखते-देखते दोनों की दोस्ती और ज्यादा गहरी हो गई. पति और पत्नी के बीच झगड़े इतने ज्यादा बढ़ गए कि सुबिधा अपने मां के घर जा वहीं पर नागरकोइल में स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करने लगी थी. दोनों बेटे अपने पिता के पास ही रहते थे. मां के घर रहते हुए दोनों की दोस्ती और ज्यादा गहरी हो गई. दोनों रात-रात तक एक दूसरे से बात किया करते थे. बीते दो दिन पहले वह अनीस से बात कर रही थी. इसके बाद उसके चाचा ने उसे डांटा था लेकिन उसने उनके मामले में न बोलने की बात कह दी, जिसके बाद दोनों में बहस हुई और उसने अपने चाचा को धक्का दे दिया. चाचा के गिर जाने पर उन्होंने दरांती लेकर कई बार सुबीथा के सिर पर और कई जगहों पर वार कर दिया.
कमरा बंद कर बचाने की कोशिश की अपनी जान
इसके बाद सुबीथा किसी तरह अपने कमरे को बंद करके बैठ गई. जब परिवार वाले आए तो ज्यादा घायल होने के कारण वह काफी लंबे समय तक दरवाजा नहीं खोल पाई, जिसके बाद उसके परिवार वालों ने गेट को तोड़कर देखा. तो सुबीथा मृत हालत में जमीन में लहूलुहान पड़ी हुई थी. मामले के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: कानपुर लैंबोर्गिनी हादसा! पुलिस ने FIR में जोड़ा शिवम मिश्रा का नाम, वीडियो वायरल होने के बाद लिया गया एक्शन
