अभिनेता राजपाल यादव अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं. दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उन्हें सरेंडर करने बोल दिया गया था. इसके बाद उन्होंने 4 फरवरी को सरेंडर कर दिया और अब वह जेल में है. हालांकि, तिहाड़ जेल में जाने से पहले वह काफी ज्यादा इमोशनल होते हुए भी दिखाई दिए थे. सोनू सूद उसके बाद मदद के लिए आगे भी आए है. उन्होंने आने वाली फिल्म में एक रोल दिया है, जिसके लिए साइनिंग अमाउंट दिया गया है.
अपनी मूवी में वह ज्यादातर हास्य किरदार करते हुए दिखाई देते हैं. बहुत कम ही लोगों को उनके जीवन के संघर्षों के बारे में पता है. आइए आज हम आपको उनकी जीवन के बारें में बताए और आखिर वह किस तरह इस इंडस्ट्री में आए.
बचपन से रुचि रखते थे एक्टिंग में राजपाल यादव
राजपाल यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 16 मार्च 1971 में हुआ था. उनको शुरू से ही स्कूलों में नाटक आदि का शौक हुआ करता था. वह स्कूल के हर कार्यक्रम में हिस्सा लिया करते थे. स्कूल के समय से ही अभिनय करने वाले राजपाल यादव की सारी पढ़ाई भी यूपी में ही हुई है. 12वीं की पढ़ाई पूरे करने के बाद में उन्होंने ऑर्डनेंस क्लॉथ फैक्ट्री में काफी दिन तक काम किया था. मन कुछ और काम कुछ और करने की वजह से उन्होंने अपनी जॉब को छोड़ दिया. अपने जीवन में जोखिम भरा कदम उठाने के बाद 1992 में लखनऊ भारतेंदु नाट्य एकेडमी जैसे मशहूर संस्थान में दाखिला लिया. यहां पर उन्होंने 2 साल तक एक्टिंग करने की ट्रेनिंग ली.
संस्थान में ट्रेनिंग लेने के बाद दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में अभिनय की पढ़ाई की थी. उन्होंने 1994 से 1997 तक यहां पर एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी. इधर उन्होंने कई सारे किरदारों में अपना जलवा दिखाया था, जिसके बाद इनकी यहां की पढ़ाई इनके जीवन में मददगार बनी थी.
यहां से पढ़ाई के बाद उन्हें पहली मूवी में काम करने का मौका मिला. उनकी पहली मूवी का नाम ‘दिल क्या करे’ था. बाद में मिलने वाली फिल्म इनके जीवन का सबसे बड़ा ट्रनिंग प्वाइंट बना था. दरअसल, फिल्म का नाम जंगल था. इस फिल्म में निभाए किरदार के लिए उन्हें बेस्ट नेगेटिव रोल का अवार्ड भी दिया गया था. पुरस्कार मिलने के बाद वह रुके नहीं और कई सारी फिल्मों में हास्य किरदार कर इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली. अभी के समय में वह मुसीबत में है. कई बड़े लोग इनकी मदद करने के लिए आगे आते हुए भी दिखाई दें रहे हैं.
ये भी पढ़ें: असम के श्रीभूमि में अचानक गिरा पुल! 4 गाड़ियां नदी में बहीं, घायलों को कराया जा रहा अस्पताल में भर्ती
