नोएडा में एक बार फिर अधिकारियों पर सवाल खड़े कर देना वाला एक मामला सामने आया है. बता दें कि हाल ही में सेक्टर 150 में इंजीनियर के मौत से पूरे भारत में जहां आक्रोश का माहौल था. इन सबके बीच नोएडा प्राधिकरण ने मानों अभी भी कान में रुई डाल रखी हो. दरअसल, एक और मामला सेक्टर 70 स्थित बसई थाना फेस 3 से सामने आया है.
एक युवक ने बताया कि वह हमेशा की तरह अपनी कार आराम से चला रहा था और शराब लेने के लिए बाहर आया था. लेकिन रास्ते में ही उसके साथ ऐसा हुआ जो उसने कभी नहीं सोचा था. वह गाड़ी चला ही रहा था कि अचानक से उसकी कार खुले नाले में गिर गई और फंस गई. वहीं, गनीमत ये रही कि कार पूरी नहीं बल्कि आधी ही गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद सभी लोग तुरंत उसकी मदद के लिए आगे आ गए.
मौके पर पहुंची पुलिस
गाड़ी फंसने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पहले ड्राइवर को वहां से रेस्क्यू किया गया. बाद में पूरी टीम के साथ मिलकर गाड़ी को उस गड्ढे से बाहर निकाला गया.
स्थानीय लोगों ने सुनाई नोएडा प्राधिकरण की कामचोरी की कहानी
वहां मौजूद लोगों ने बातचीत के दौरान बताया कि इस बार बड़ी घटना होने से बच गई लेकिन यहां पर ऐसे कई गड्ढे और नाले हैं. लोगों ने बताया कि कई बार इनकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक अधिकारियों की तरफ से कोई भी बड़ा कदम नहीं उठाया गया है.
लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि किस्मत अच्छी रही कि कार उस गड्ढे में आधी गई अगर पूरी जाती तो एक बार दोबारा बड़ी घटना हो सकती थी.
स्थानीय लोगों का कहना हैं कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी किसी तरह के ठोस कदम को अभी तक नहीं उठाया गया है. देखना ये हैं कि आखिर कब तक लोगों को सड़कों पर डर के अपने वाहनों को चलाना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें: इश्क में नहीं बर्दाश्त हुआ धोखा! युवती ने प्रेमी के घर के बाहर खाया जहर, जिला अस्पताल किया गया रेफर
