मुंबई हो या दिल्ली हर सुंदर जगह पर आपको कोई न कोई इन्फ्लुएंसर कंटेट शूट करता हुआ दिखाई दे जाएंगा. हालांकि, इस बार खेल कुछ उलटा ही दिखाई दे रहा है. दरअसल, मुंबई का एक वीडियो काफी वायरल होते दिख रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी फेसम व्लॉगर को कैमरा का इस्तेमाल करने के लिए मना करते और उनके साथ बुरे तरीके से पेश होते दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि ये दोनों लड़का और लड़की फेमस कांटेट क्रिएटर है.
फेमस वीडियो में बदतमीजी का लगाया आरोप
जानकारी के अनुसार दोनों लड़का और लड़की व्लॉगिंग करते रहते हैं. तभी एक पुलिसकर्मी उन्हें आवाज देकर बुलाता है. वह उनसे ‘मुंबई में इस तरह कैमरा इस्तेमाल करना अलाउड नहीं है’ कहता है. दोनों के बीच काफी तीखी बहस होने लगती है, जिसके बाद लड़की ग्रो-प्रो को बंद कर फोन से ही शूट करने की बात कहती है. हालांकि, फिर एक वीडियो वायरल होता रहता है, जिसमें पुलिस पर दोनों गोप्रो कैमरा तोड़ने और लड़की के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाते हैं. चौकी के अंदर में काफी तीखी बहस देखने को मिलती है. साथ ही महिला कांस्टेबल के न होने की बात कहकर हाथ लगाने की बात कहीं.
यूजर्स दे रहे भर-भर के रिएक्शन
यूजर्स इस वीडियो के वायरल होने के बाद भर-भर के रिएक्शन और लाइक देते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर @MUSTAAAQQQ नाम की आईडी से पोस्ट किया गया है. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि पुलिस का जोर आम आदमी पर केवल चलता है. वहीं, एक यूजर ने पुलिस वालों को वर्दी वाला गुंड़ा बोल कहा कि ये वर्दी वाले गुंडे हमें बताएंगे कि लोग कहा पर शूट करें और कहा पर नहीं.
ये भी पढ़ें: इन डॉग ब्रीड्स को पालने से पहले जान लें पूरी सच्चाई! नहीं तो पड़ेगा भारी
