सोशल मीडिया जगत के लोगों के लिए काफी चिंताजनक खबर सामने आई है. दरअसल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या कर दी गई है. बता दें कि वह कनाडा में सालों से रह रही थी. नैन्सी ग्रेवाल मूल रूप से पंजाब की निवासी थी.
चाकू मारकर हत्या
मामले की जानकारी देते हुए कनाडा की लासाल पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात 9 बजे किसी अनजान व्यक्ति नैन्सी के घर घुसकर उसकी चाकू से हत्या कर दी है. 45 वर्षीय नैन्सी इस हमले से गंभीर रूप ले घायल हो गई थी. आरोपी मौके पर से फरार बताया जा रहा है.
जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली. वह तुंरत इमरजेंसी सर्विस टीम लेकर मौके पर पहुंची. इसके बाद नैन्सी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
फेमस इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर
नैन्सी ग्रेवाल एक फेमस इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर थीं. वह अपनी वीडियो में कट्टरपंथी विचारधारा साथ ही खालिस्तानी गतिविधियों की आलोचना करते हुए दिखाई देती थी. वह पंजाब के कई गंभीर धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दो को लोगों को सामने रखती थी. उनकी इसी कंटेंट के कारण लोग उन्हें पसंद करते थे.
भारतीय समुदाय में तनाव का माहौल
हालांकि, कनाडा पुलिस आसपास लगे हुए CCTV फुटेज खंगाल मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल अभी किसी विशेष एंगल से मामले की जांच नहीं की जा रही है. नैन्सी की मौत के बाद पंजाबी और कनाडा में रह रहे भारतीय समुदाय में तनाव का माहौल है.
ये भी पढ़ें: YouTuber UK07 ने शेयर किया 2 घंटे का भावुक वीडियो… कहा- मेरी मौत के पीछे ये लोग जिम्मेदार!
