Bijnor Crime News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर में RSS के बड़े नेता के घर दबंगों ने धावा बोल दिया. इस जानलेवा हमले में RSS नेता विपिन कुमार बाल बाल बचे. आरोप है कि दबंगों ने घर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक विपिन कुमार के साथ जमकर मारपीट और लूटपाट की है. दबंगों ने विपिन कुमार के पड़ोसी को भी अपना निशाना बनाया. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं सूचना मिलने के बाद धामपुर विधायक अशोक राणा भी घटनास्थल पर पहुंचे.
जानिए क्या है ये पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि संघ के जिला कार्यवाह विपिन कुमार के घर दूसरे समुदाय के कुछ दबंगों ने कथित रूप से घर में घुसकर तोड़फोड़ की और हंगामा किया. आरोप है कि हमलावर मुस्लिम समाज के कुछ लोग थे, जिन्होंने घर में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचाया. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है. बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन की मांग भी की है.
पुलिस पर भी हमला करने की कोशिश
आरोप है कि घटना के दौरान पुलिस पर भी हमले का आरोप लगाया जा रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हालात को काबू में करने की कोशिश की और स्थिति को नियंत्रण में लिया. इस मामले पर धमपुर विधायक अशोक कुमार राणा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ योगी-मोदी स्टाइल में सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
हिरासत में दो लोग
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों शोएब और सत्तार को हिरासत में ले लिया है. अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. ताकि किसी भी तरह की अफवाह या तनाव की स्थिति को रोका जा सके.
ये भी पढ़ें:बदायूं में बड़ा एक्शन: दो अधिकारियों की हत्या के बाद SSP पर गिरी गाज, आईपीएस अंकिता शर्मा बनीं नई कप्तान
