मिडिल ईस्ट में जंग के माहौल के बीच से अब ‘जग लाड़की’ जहाज भी होर्मुज स्ट्रेट को पार करके भारत आ गया है. यह जहाज कच्चा तेल लेकर गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंच गया है.
गुजरात पहुंचा ‘जग लाड़की’
मिडिल ईस्ट में जंग के माहौल के कारण ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया था. जिसके बाद खबर आई कि भारतीय जहाज ‘नंदा देवी’ और ‘शिवालिक’ LPG लेकर होर्मुज स्ट्रेट को पार कर गए हैं. जिसके बाद दोनों जहाज भारत आ गए हैं. इसी बीच एक और भारतीय जहाज ‘जग लाड़की’ भी होर्मुज स्ट्रेट को पार करके भारत आ गया है. यह जहाज कच्चा तेल लेकर गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंच गया है.
सुबह 10.30 बजे पहुंचा निर्धारित जगह
‘जग लाड़की’ कच्चा तेल लेकर होर्मु स्ट्रेट को पार करके बुधवार सुबह लगभग 10.30 बजे मुंद्रा पोर्ट के बाहरी समुद्री क्षेत्र में मौजूद SPM पर पहुंच गया है. आपको बता दें कि यह जगह गहरे समंदर में होती है, इसी जगह से बड़े-बड़े जहाजों को किनारे तक बिना लाए तेल निकाला जाता है. यह टैंकर जैसे ही अपनी निर्धारित की हुई जगह पर पहुंचा, तो वहां तैनात तकनीकी टीमों ने तुरंत ही अपनी सुरक्षा जांच को पूरा किया.
81 हजार टन लाया कच्चा तेल
जहाज की सुरक्षा जांच को पूरा करने के बाद प्रोटोकॉल के तहत मिड-सी-ट्रांसफर की प्रक्रिया को शुरू किया गया. शिपिंग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा के मुताबिक यह जहाज लगभग 81,000 टन ‘मुरबन’ कच्चा तेल लेकर भारत आया है. आपको बता दें कि इससे पहले भी शिवालिक और नंदा देवी नाम के दो जहाज LPG गैस को लेकर भारत आ चुके हैं.
यह भी पढ़ें- ससुर बन गया कातिल! घर के अंदर कर दी दामाद की हत्या; बेटी की लव मैरिज से नाराज था व्यक्ति
