उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फाफामऊ में मौजूद एक कोल्ड स्टोर की दीवार अचानक से गिर गई. हादसे में कई मजदूरों के चपेट में आने की खबर है. बताया जा रहा है कि स्टोर में काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दबे हुए हैं.
प्रयागराज में बड़ा हादसा
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बड़ा हादसा हुआ है. प्रयागराज जिले के फाफामऊ में अचानक से एक कोल्ड स्टोर की दीवार गिर गई है. बताया जा रहा है कि दीवार के गिरने के कारण कोल्ड स्टोर में काम करने वाले मजदूर भी इसकी चपेट में आए हैं. जानकारी के मुताबिक दीवार गिरने के कारण कई मजदूर इसकी चपेट में आए हैं और मलबे के नीचे दब गए हैं.
कोल्ड स्टोर की गिरी दीवार
बताया जा रहा है कि पूरी घटना प्रयागराज जिले के फाफामऊ में सोमवार को दोपहर में हुई है. यहां मौजूद एक कोल्ड स्टोर की दीवार अचानक से भरभराकर गिर गई, इस हादसे में कई मजदूरों के चपेट में आने की खबर है. बताया जा रहा है कि दीवार के गिरने से कोल्ड स्टोर में काम करने वाले कई मजदूर इसकी चपेट में आकर मलबे के नीचे दब गए हैं.
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे की सूचना तुरंत ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई है. हादसे की सूचना मिलने के बाद तुरंत ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. हादसे के ऊपर लगातार नजर रखी जा रही है. इस हादसे में मौके पर काम कर रहे 20 मजदूर मलबे में दब गए हैं. वहीं 8 से 10 मजदूरों के हताहत होने की खबर है.
यह भी पढ़ें- डोटा को किया जाए रोलओवर! राघव चड्ढा ने संसद में उठाया मुद्दा; पैसे की तरह होना चाहिए डेटा ट्रांसफर
