उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में मामी के एकतरफा प्यार में एक भांजे ने अपने मामा की हत्या कर दी. जिसके बाद वारदात को एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी भांजे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है.
13 मार्च को बरामद हुआ था शव
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के सैदनगर में 13 मार्च की रात में एक युवक का शव बरामद हुआ था, युवक के शव के पास ही उसकी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई थी. शुरुआती जांच में यह घटना किसी सामान्य सड़क दुर्घटना की तरह दिखाई दे रही थी, लेकिन मृतक के गले और चेहरे के ऊपर चोट के निशानों ने शक हत्या का शक पैदा कर दिया था.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई
मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शक सच्चाई में बदलता हुआ नजर आया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण गला घोंटना बताया गया. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच को तेज कर दिया. पुलिस ने खुलासा किया कि मृतक के भांजे ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने मामा की हत्या कर दी थी. आरोपी की पहचान भांजे वीरेंद्र और उसरे साथी जितेंद्र उर्फ छोटू के रूप में की गई है.
मामी से एकतरफा प्यार में था युवक
जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र अपनी मामी से एकतरफा प्यार करता था. जिसके चलते उसने अपने मामा को रास्ते से हटाने के लिए वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड को पूरे फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया गया था. बताया जा रहा है कि आरोपी अपने मामा को खेत में ले गया था और वहां उसे बीयर पिलाई. जिसके बाद जब मामा नशे में आ गया, तो वीरेंद्र ने अपने साथी के साथ उसकी हत्या कर दी.
हत्याकांड को दिया एक्सीडेंट का रूप
हत्या के बाद आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सीडेंट का रूप दे दिया. दोनों ने शव को मोटरसाइकिल पर बैठाया और बाइक को एक्सीलेटर देकर सड़क किनारे धकेल दिया. युवकों ने हत्याकांड को एक्सीडेंट बनाने की कोशिश की. हालांकि पुलिस की जांच में इस पूरे हत्याकांड का सच सामने आ गया. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.
यह भी पढे़ं- दिल्ली पुलिस का एक्शन! न्यू उस्मानपुर हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार; 4 नाबालिगों ने कबूला जुर्म
