पटना के पुनपुन से एक ऐसी घटना सामने आ रही है, जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. दरअसल, यहां एक महिला के साथ में गैंगरेप करने का मामला सामने आ रहा है. आरोपियों ने पीड़िता को कुक के रूप में काम दिलवाने के बहाने से बुलाया था, जिसके बाद में उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया.
दरअसल, पुनपुन पुलिस स्टेशन की एसएचओ बेबी कुमारी को इस मामले की जानकारी पीड़िता ने अलावलपुर गांव से रात के 11 बजे में दी थी, जिसके बाद में एक टीम को पीड़िता के पास में मामले की पुष्टि के लिए और बयान दर्ज कराने के लिए भेजा गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ में FIR दर्ज कर ली है. पीड़िता बेउर जेल के पास में कुक का काम करती थी.
इसी बीच रमेश चौधरी ने उसे नौकरी देने के बहाने पुनपुन में बुलाया. उसने उसे बुलाने के लिए ऑटो रिक्शा तक भेजा था. देर रात 9 से 10 बजे के बीच में रमेश ने और उसके साथियों ने महिला के साथ रेप किया. महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशे वाली दवा दी गई थी. अन्य आरोपियों की पहचान भी की जा चुकी है. अन्य आरोपी की पहचान कुंदन कुमार उर्फ कुणाल और सागर कुमार उर्फ सरदार के रूप में की गई है.
मामले की जानकारी जैसे ही एसएचओ को मिली, उन्होंने बिना किसी देरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और घटना वाले स्थान पर मुआयना किया जा रहा है. ऑटो-रिक्शा चालक को भी जल्द से जल्द पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
ये भी पढ़ें: बरेली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता! नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़; बाप-बेटों को 12 करोड़ की हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
