उत्तराखंड के देहरादून में हुए ब्रिगेडियर गोलीकांड में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों में घटना का मुख्य आरोपी भी शामिल है. पुलिस ने इन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है.
बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़
उत्तराखंड के देहरादून में हुए ब्रिगेडियर गोलीकांड में अब पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. बताया जा रहा है कि इस घटना में शामिल 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन आरोपियों को देहरादून के गुनियाल गांव में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी है.
घायल को कराया गया भर्ती
मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके साथ मौजूद एक साथी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसके भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक आरोपी की पहचान 22 साल के मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक युवक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है.
कुछ दिनों पहले का है मामला
इस मुठभेड़ में कावीश घायल हुआ है. इसी के साथ पुलिस ने उसके साथी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 21 साल के शांतनु त्यागी के रूप में की गई है. शांतनु उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है. दरअसल यह पूरा मामला उत्तराखंड के देहरादून का है. कुछ दिनों पहले सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर के ऊपर हमला हुआ था, इस दौरान गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी.
आखिर क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि सुबह के समय रिटायर्ड ब्रिगेडियर वी. के. जोशी मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे. वहीं दो पक्षों में विवाद चल रहा था और एक दूसरे का पीछा करते हुए वे एक दूसरे पर अंधाधुंध गोलियां चला रहे थे. इसी दौरान गोली की चपेट में जोशी जी भी आ गए और गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
यह भी पढ़ें- मातम की रात में बदली खुशियों भरी शाम! अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी कार; एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
