यूपी पुलिस को समर्पित नए एंथम ‘खाकी का सितारा’ को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है. उन्होंने ये भी कहा कि कैमरे ने खाकी की ड्यूटी के कई पहलुओं को रिकॉर्ड किया है.
लखनऊ: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश पुलिस का पहला आधिकारिक एंथम ‘खाकी का सितारा’ अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है. उन्होंने पुलिसकर्मियों के समर्पण की सराहना करते हुए लिखा, “कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं… और कुछ खाकी पहनकर जमीन पर।” 6.5 मिनट का यह फुल वीडियो सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस का पहला आधिकारिक एंथम ‘खाकी का सितारा’ रिलीज होने के बाद से धूम मचा रहा है. इस
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश पुलिस का पहला आधिकारिक एंथम ‘खाकी का सितारा’ अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है. उन्होंने पुलिसकर्मियों के समर्पण की सराहना करते हुए लिखा, “कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं… और कुछ खाकी पहनकर जमीन पर।” 6.5 मिनट का यह फुल वीडियो सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस का पहला आधिकारिक एंथम ‘खाकी का सितारा’ रिलीज होने के बाद से धूम मचा रहा है. इस एंथम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 अगस्त को लखनऊ स्थित लोक भवन में लॉन्च किया था.
एंथम में किसकी-किसकी आवाज है?
यूपी पुलिस के इस एंथम में अमिताभ बच्चन की प्रभावशाली आवाज है. इसमें पद्मश्री शंकर महादेवन का स्वर और संगीत है. इसमें जाने-माने कवि एवं गीतकार आलोक श्रीवास्तव के शब्द हैं. इस एंथम में अभिनेता करण आनंद ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है. गीत की अवधारणा एवं Creative Direction UP Police के PRO राहुल श्रीवास्तव, IPS ने किया है.
एक साल से अधिक की मेहनत
‘खाकी का सितारा’ की शूटिंग महाकुंभ 2025 से लेकर स्वतंत्रता दिवस 2026 तक की अवधि में पूरी की गई है. इसमें एक साल से भी अधिक समय तक यूपी पुलिस के विभिन्न रंगों और दैनिक जीवन को कैमरे में कैद किया गया.यह पूरा वीडियो यूपी पुलिस का अपना इन-हाउस क्रिएटिव प्रोडक्शन है.
इंसान और उसके निस्वार्थ समर्पण की खूबसूरत कहानी
6.5 मिनट के इस वीडियो में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन से लेकर आपदा राहत तक पुलिसिंग की हर चुनौती और दायित्व की झलक दिखाई गई है. यह गीत खाकी वर्दी के पीछे छिपे इंसान और उसके निस्वार्थ समर्पण की कहानी को खूबसूरती से दर्शाता है.
अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो पर क्या कहा?
अमिताभ बच्चन ने यूपी पुलिस के इस वीडियो को अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, “कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं…कुछ खाकी पहनकर जमीन पर। खाकी का सितारा”
14 अगस्त को लॉन्च हुआ था खाकी का सितारा
‘खाकी का सितारा’ का शुभारम्भ 14 अगस्त को लोक भवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था. इस मौके पर पद्मश्री शंकर महादेवन, पद्मश्री नाना पाटेकर, गीतकार आलोक श्रीवास्तव, अभिनेता करण आनंद सहित फिल्म और संगीत जगत से जुड़े कई कलाकार मौजूद रहे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और पुलिसकर्मी भी शामिल हुए.
