भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और कई जिम्मेदारियों के लिए नियुक्तियां की हैं. ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, मीडिया व सोशल मीडिया संयोजक सहित कई पद शामिल हैं।
राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की लिस्ट में दिग्गजों के नाम
आपको बता दें कि सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर की गई है, जिसमें 13 नेताओं को जगह दी गई है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके अलावा उत्तराखंड के तीरथ सिंह रावत, दिल्ली के राम माधव, ओडिशा के बैजयंत जय पांडा, आंध्र प्रदेश की डी. पुरंदेश्वरी, उत्तर प्रदेश की रेखा वर्मा, गुजरात की वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, महाराष्ट्र की डॉ. भारती प्रवीण पवार, पंजाब के सरदार मनप्रीत सिंह बादल, मध्य प्रदेश के लाल सिंह आर्य, कर्नाटक के प्रो. एम. नागराज, उत्तर प्रदेश के प्रो. तारिक मंसूर और पश्चिम बंगाल की डॉ. मधुचंद्र कर को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया है.

संगठन और महामंत्री पद पर बदलाव
संगठन के मोर्चे पर श्री बी.एल. संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। वहीं राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) के पद पर श्री शिवप्रकाश (मुंबई) और श्री सौदान सिंह (चंडीगढ़) को नियुक्त किया गया है।
जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय महामंत्रियों की सूची में भी कई बड़े नाम हैं। महाराष्ट्र के विनोद तावड़े, दिल्ली के सुनील बंसल, त्रिपुरा के बिप्लब कुमार देब, उत्तर प्रदेश की स्मृति ईरानी, राजस्थान के डॉ. सतीश पूनिया, मध्य प्रदेश के गजेंद्र पटेल, उत्तर प्रदेश के हरीश द्विवेदी और हरियाणा के संजय भाटिया को पार्टी में राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
राष्ट्रीय मंत्री और कोषाध्यक्ष पद
पार्टी में इस बार राष्ट्रीय मंत्री के पद पर 16 नेताओं को जगह दी गई है। इनमें मध्य प्रदेश की कविता पाटीदार, केरल के के. सुरेंद्रन, उत्तर प्रदेश के डॉ. भोला सिंह, झारखंड के डॉ. प्रदीप वर्मा, गुजरात के जगदीश ईश्वरभाई पटेल, दिल्ली के डॉ. संदीप पाठक, नागालैंड की फांगनोन कोन्यक, उत्तर प्रदेश की संगीता यादव, केरल के अनिल एंटनी, तमिलनाडु के डॉ. एम. वेंकटेशन, पश्चिम बंगाल के मनोज टिग्गा, बिहार के सिद्धार्थ शंभू, दिल्ली के डॉ. स्वदेश सिंह, असम के मृगांका देव बर्मन, गुजरात के रोहन गुप्ता और दिल्ली के जय प्रकाश शामिल हैं।
आपको बता दें कि वित्तीय मामलों के लिए महाराष्ट्र के पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजस्थान के राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
कार्यालय, नॉर्थ-ईस्ट और प्रकोष्ठ की जिम्मेदारियां
राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी के पद पर पंजाब के तरुण चुघ और राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री के रूप में उत्तराखंड के महेंद्र पांडे को नियुक्त किया गया है। नॉर्थ ईस्ट संयोजक के रूप में ओडिशा के डॉ. संबित पात्रा और सह-संयोजक के रूप में दिल्ली के राजीव बब्बर को जिम्मेदारी दी गई है।
प्रकोष्ठ संकुल संयोजक के पद पर मध्य प्रदेश के विष्णु दत्त शर्मा को नियुक्त किया गया है। सह-संयोजक के रूप में बिहार के ऋतुराज सिन्हा और आंध्र प्रदेश के विष्णु वर्धन रेड्डी को जगह मिली है।
विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष घोषित
इनके साथ ही पार्टी के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। युवा मोर्चा के अध्यक्ष गुजरात के डॉ. हेमांग जोशी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष छत्तीसगढ़ की रूप कुमारी चौधरी, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के अमरपाल मौर्य, किसान मोर्चा के अध्यक्ष मध्य प्रदेश के बंसीलाल गुर्जर, एससी मोर्चा के अध्यक्ष बिहार के शिवेश कुमार राम, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष राजस्थान के डॉ. मन्नालाल रावत और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के कुंवर बासित अली को बनाया गया है।
मीडिया और सोशल मीडिया टीम का गठन
मीडिया विभाग में उत्तराखंड के अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। मीडिया सह संयोजक के रूप में मध्य प्रदेश के आशीष उषा अग्रवाल, दिल्ली के प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को जगह दी गई है। सोशल मीडिया संयोजक के पद पर छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया सह संयोजक के रूप में महाराष्ट्र की प्रीति गांधी, दिल्ली के शिवानंद द्विवेदी, उत्तराखंड के आलोक भट्ट और हरियाणा के अरुण यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
