IPS officers retirement: पुलिस महकमे में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया जाएगा. इसी माह रिटायर हो रहे 10 आईपीएस अधिकारियों के स्थान पर दूसरे आइपीएस अधिकारियों की तैनाती की जाएगी. अगस्त के महीने में डीजी (Director General) स्तर से लेकर डीसीपी (DCP) स्तर तक के 10 आईपीएस (IPS) अधिकारी सेवानिवृत्त (Retire) हो रहे हैं. इतने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के रिटायरमेंट के बाद शासन स्तर पर नए अधिकारियों की तैनाती को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं.
खाली होगा DG फायर एवं आपातकालीन सेवाएं का पद
अगस्त के अंत में होने वाले प्रमुख रिटायरमेंट्स में डीजी फायर एवं आपातकालीन सेवाएं का पद रिक्त होने जा रहा है.
अशोक मुथा जैन
डीजी फायर अशोक मुथा जैन 30 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं. गौरतलब है कि सुजीत पांडेय के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद पिछले महीने ही अशोक मुथा जैन को इस पद की नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
रिटायर होने वाले प्रमुख आईपीएस अधिकारी
अगस्त महीने में रिटायर होने वाले अन्य वरिष्ठ और प्रमुख अधिकारियों की सूची इस प्रकार है
रवि जोसेफ लोक्कू (IPS)
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि जोसेफ लोक्कू भी इसी महीने रिटायर हो रहे हैं.
डॉ. अखिलेश कुमार निगम (IPS)
आईजी (IG) डॉ. अखिलेश कुमार निगम का कार्यकाल भी इस माह समाप्त हो रहा है.
साहब राशिद खान (IPS)
यूपी-112 के डीआईजी (DIG) साहब राशिद खान भी सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में शामिल हैं.
कमलेश कुमार दीक्षित (IPS)
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात डीसीपी (DCP) कमलेश कुमार दीक्षित भी अगस्त में रिटायर हो रहे हैं.
जल्द होगी नए अफसरों की ताजपोशी
इन वरिष्ठ अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हो रहे पदों पर जल्द ही नए अफसरों की ताजपोशी की जाएगी, जिससे पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादलों की सूची जारी होने की संभावना है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि वहीं 10 आइपीएस अधिकारियों का सेवानिवृत्त होने के बाद दो महीने पहले पीपीएस से आइपीएस बने 27 अधिकारियों में से कुछ ही तैनाती जिलों में की जा सकती है.
