‘दिमागी नक्सल’ पर भिड़े भाजपा-कांग्रेस! चिदंबरम के बयान पर रविशंकर का पलटवार, पीएम मोदी के बयान से शुरू हुआ विवाद
पीएम नरेंद्र मोदी के नक्सलवाद पर बयानों से बीजेपी और कांग्रेस के बीच विवाद शुरू हो गया है. रविवार प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर दिया है, लेकिन अभी भी कुछ लोग दिमागी रूप से नक्सली बने हुए हैं.
वो खुद भी दिमागी रूप से नक्सली
सांसद ने कहा कि कांग्रेस नेता ने खुद को दिमागी नक्सली बताया है. जो लोग नक्सलियों को सही ठहराते हैं, वे खुद भी दिमागी रूप से नक्सली ही होते हैं. या कहा जाए तो अर्बन नक्सल. उन्होंने कहा कि आज बस्तर में तिरंगा लहरा रहा है. जबकि कभी वहां नक्सली सक्रिय थे.
कांग्रेस लगातार वंदे मातरम् का अपमान करती रही
सांसद रविशंकर ने कहा कि चिदंबरम के इस बेहद गैर जिम्मेदाराना बयान का क्या मतलब है? आप इतनी अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं, तो आप समझ गए होंगे कि पीएम मोदी ने क्या कहा और किस संदर्भ में कहा था. सांसद ने कांग्रेस पर वंदे मातरम् का अपमान करने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार वंदे मातरम् का अपमान करती रही है. लेकिन मोदी सरकार में वंदे मातरम् को सम्मान मिला है.
पीएम मोदी ने दिया था बयान
आपको बता दें कि 15 अगस्त को लाल किले से अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा था कि सालों से माओवादी सोच वाले लोग पब्लिक लाइफ में और सरकारी कमेटियों में भी थे. इस सोच ने कई संस्थाओं पर असर डाला था. उन्होंने कहा कि भले ही ये नक्सल चले जाएं, लेकिन दिमागी नक्सल मौका ढूंढ रहे हैं और हिंसा के तरीके ढूंढ रहे हैं.
कांग्रेस नेताओं का पलटवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने एक्स पर एक ट्वीट करते होते लिखा था कि मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व है. वहीं इसके अलावा कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी आरोप लगाया कि 2-3 साल पहले भी विरोधियों को अर्बन नक्सल कहा गया था.
