Bullet Train BEML: आत्मनिर्भर भारत के तहत बेंगलुरु के बीईएमएल कारखाने में देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का निर्माण तेजी से चल रहा है। मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर पर दौड़ने वाली यह ट्रेन शानदार स्पीड और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।

Bullet Train BEML: आत्मनिर्भर भारत की यह शानदार कहानी बेंगलुरु के बीईएमएल (BEML) कारखाने में तेजी से लिखी जा रही है। विदेशी देशों पर निर्भर रहने के बजाय देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का निर्माण अब हमारे अपने देश में हो रहा है। यही ट्रेन आने वाले समय में मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर देश की रफ्तार का नया इतिहास रचेगी।
बेंगलुरु में हो रहा है निर्माण
बेंगलुरु की बीईएमएल फैक्ट्री में देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन तैयार की जा रही है। यह ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड कॉरिडोर पर पटरियों पर दौड़ेगी। यह सिर्फ छोटे-मोटर पुर्जे जोड़ने का काम नहीं है, बल्कि पूरा ढांचा देश में ही बन रहा है। ट्रेन का अंडरफ्रेम, साइड वॉल और छत को अत्याधुनिक मशीनों से गढ़ा जा रहा है।
कड़े स्क्वीज़ टेस्ट में पास
ट्रेन की कार बॉडी का मजबूत महा-परीक्षण यानी स्क्वीज़ टेस्ट किया गया है। विशेष मशीनों से ढांचे पर भयानक दबाव डालकर इसकी मजबूती को परखा गया है। मुश्किल हालातों और तेज़ रफ्तार में भी इसका सुरक्षा कवच पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु पहुंचकर इस काम का जायजा लिया है।
क्षमता और डिब्बों की बनावट
यह बुलेट ट्रेन किसी चलते-फिरते महल से कम आरामदायक नहीं होगी। इस ट्रेन में कुल 8 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 4 मोटर और 4 ट्रेलर कोच होंगे। इसमें कुल 557 यात्रियों के एक साथ सफर करने की पूरी क्षमता होगी। इसमें 7 कोच स्टैंडर्ड क्लास के और एक कोच लग्जरी एक्जीक्यूटिव क्लास का होगा।
रफ्तार और तूफानी स्पीड
रफ्तार के मामले में यह ट्रेन हवा से बातें करती हुई नजर आएगी। इस स्वदेशी बुलेट ट्रेन की अधिकतम टेस्ट स्पीड 280 किमी प्रति घंटा तय की गई है। पटरियों पर यात्रियों को लेकर यह 249 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। करीब 202 मीटर लंबी यह ट्रेन भारतीय रेल इतिहास का सबसे तेज सफर तय करेगी।
आधुनिक सुविधाएं और सुरक्षा
ट्रेन के अंदर हवाई जहाज जैसी आरामदायक कुशन सीटें लगाई गई हैं। यात्रियों के लिए मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, वाई-फाई और बायो-डाइजेस्टर टॉयलेट मिलेंगे। दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर और विशेष सीटें भी बनाई गई हैं। इसमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट और उसके निर्माण से जुड़ी आधिकारिक रिपोर्टों पर आधारित है।
