दिल्ली हाईकोर्ट ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की प्रेसिडेंट नेहा बोरा को झटका देते हुए उनका याचिका को ख़ारिज कर दिया है. आपको बता दें कि उन्होंने कोर्ट में ‘पीस बॉन्ड’ को चुनौती देने वाली याचिका दायर की थी, जिसे शुक्रवार को खारिज कर दिया है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा की एक याचिका को खारिज कर दिया, जानकारी के मुताबिक़ इस याचिका में उन्होंने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के ‘कारण बताओ नोटिस’ को चुनौती दी थी. इस नोटिस में उन्हें 10,000 रुपये का निजी मुचलका भरने और यह भरोसा दिलाने के लिए बॉन्ड भरने को कहा गया था कि वह शांति भंग नहीं करेंगी. हालांकि जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने इस मामले में आदेश पारित करते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी.
नेहा के वकील ने दिया तर्क
याचिका को लेकर नेहा बोरा की तरफ से पेश हुए सीनियर वकील गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि AISA की लीडर नेहा बोरा ने 16 अक्टूबर को एक प्रोटेस्ट का आह्वान किया था, जो शांतिपूर्ण था और उन्होंने कभी किसी हिंसा का आह्वान नहीं किया था. अदालत में इस दौरान उन्होंने यह भी तर्क दिया कि डेमोक्रेसी में सरकार बदलने की मांग करने में कुछ भी गलत नहीं है. वकील ने कहा कि नोटिस मैकेनिकल था.
नेहा बोरा ने सोमवार को दी थी अर्जी
आपको बता दें कि नेहा बोरा ने सोमवार को हाईकोर्ट में एक अर्जी दी थी, जिसमें कहा गया था कि नोटिस साफ नहीं है, असल में गलत है और शांति भंग होने की संभावना को साबित करने वाले सबूतों से इसका कोई सपोर्ट नहीं है. याचिका दायर करने के दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि यह कार्यवाही शांतिपूर्ण असंतोष को दबाने के लिए निवारक शक्तियों का एक प्रयोग है, जो संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए), 19(1)(बी) और 21 का उल्लंघन है.
गुरुवार को दिया था वकील ने तर्क
जानकारी के मुताबिक इससे पहले गुरुवार की सुनवाई के दौरान नेहा बोरा के वकील ने तर्क दिया था कि नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं है. उन्होंने पुलिस नोटिस का हवाला दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने बिना वैध अनुमति के झंडा फहराया था.
