यूपी ATS की बड़ी कामयाबी, पाकिस्तान और ISIS के संपर्क में थे 2 युवक, कर्नाटक से पकड़े गए
कर्नाटक की बीफ फैक्ट्री में छिपा था यूपी का आतंकी नेटवर्क; संदिग्ध समीर के कमरे से संदिग्ध नक्शे बरामद
कर्नाटक के कलबुर्गी में पाकिस्तान के लगातार संपर्क में रहने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एंटी-टेरर स्क्वाड को सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी से जानकारी मिली थी। ये गिरफ्तारी कलबुर्गी तालुक के उपलम गांव के बाहरी इलाके में की गई है।
बीफ फैक्ट्री में काम करते थे दोनों संदिग्ध
बता दें कि ये दोनों लोग ‘फेयर एक्सपोर्ट्स’ बीफ फैक्ट्री में काम करते थे। उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड इन दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस, कलबुर्गी में किसी अज्ञात जगह पर इन दोनों से पूछताछ कर रही है।
पाकिस्तान और ISIS से जुड़े होने का शक
जान लें कि ATS ने मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले मोहम्मद समीर और सलमान को गिरफ्तार किया गया। इनका पाकिस्तान और ISIS से संबंध होने का आरोप है। उत्तर प्रदेश ATS टीम की रेड के दौरान कुछ नक्शे भी बरामद किए गए हैं।
आरोपी समीर के कमरे में मिले नक्शे
गौरतलब है कि ये नक्शे उस कमरे में मिले हैं, जहां समीर रह रहा था। इस संबंध में यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
