UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और 11 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी, मध्य और पूर्वी यूपी के अनेक जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज बौछारों की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के अनुसार, 11 अगस्त को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से के कई जिलों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश और बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है. खासकर बुंदेलखंड और दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मानसून का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा.
भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग द्वारा जारी Day-5 अलर्ट (11 अगस्त सुबह 8:30 बजे से 12 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक) जारी किया गया गया है उसके अनुसार. आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है.
मेरठ-मुजफ्फरनगर में झमाझम, भदोही-देवरिया सूखे
मौसम विभाग के 7 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, इस सीजन में यूपी में कुल बारिश सामान्य से 19% कम दर्ज की गई है.
पूर्वी यूपी: 325.6 मिमी बारिश हुई (सामान्य से 25% कम)
पश्चिमी यूपी: 339.3 मिमी बारिश दर्ज की गई (सामान्य से 8% कम)।
जिलों का हाल
जिन जिलों में बंपर बारिश (60% से अधिक ज्यादा) होगी वह हैं, मेरठ, मुजफ्फरनगर और संभल.
जिन जिलों में अच्छी बारिश (20% से 59% अधिक) होगी वो हैं, एटा, इटावा, फिरोजाबाद और हमीरपुर.हैं.
बारिश की भारी कमी (60% तक कम): भदोही, देवरिया, जौनपुर, कानपुर देहात, कौशांबी, कुशीनगर, मऊ, पीलीभीत और शामली.
चक्रवाती सिस्टम से मजबूत हुआ मॉनसूनी प्रवाह
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी यूपी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दबाव के क्षेत्र के चलते मॉनसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति में आ गई है. इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में बन रहे नए मौसम सिस्टम के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने से आने वाले दिनों में प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी.
