यूपी में बारिश का महा-अलर्ट: 27 जिलों में 20 अगस्त तक मूसलाधार बारिश की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी
up weather update: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 अगस्त के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है, जिससे कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो बुधवार को खासकर पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए. जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है और कब एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होगा?
आज कैसा है यूपी का मौसम
पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिमी इलाकों तक में इन दिनों खूब बादल झमाझम बरस रहे हैं. मौसम विभाग ने 19 अगस्त के लिए मेरठ, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, बांदा, फतेहपुर, कानपुर, शामली, बदायूं, इटावा, गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज और बस्ती में बादलों के गरज-चमक के साथ बरसने की चेतावनी दी है. राज्य में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मानसून की सक्रियता के चलते आने वाले दो दिन प्रदेशवासियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं।
भारी से भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के करीब 27 जिलों में बारिश का असर सबसे अधिक देखने को मिलेगा. जिन जिलों में भारी बारिश हो सकती है वो हैं, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर (भदोही) और महोबा. इसके अलावा फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, हमीरपुर और ललितपुर में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
वाराणसी में मौसम का ऑरेंज अलर्ट
स्कूलों को बंद रखने का आदेश मौसम विभाग ने वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जनपद में लगातार हो रही वर्षा और खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने दिए स्कूल बंद करने के निर्देश. वाराणसी के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 19 अगस्त को अवकाश घोषित.
पश्चिमी और पूर्वी यूपी का मौसम
वहीं पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिले भी बारिश की चपेट में रहेंगे. मेरठ, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, कानपुर नगर, शामली, बदायूं, इटावा, गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया और बस्ती समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को बिजली गिरने और तेज हवाओं के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.
कल कैसा था यूपी का बादल
18 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश दर्ज की गई. प्रयागराज में लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ. कई सड़कों पर पानी भरने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी सिस्टम अभी कमजोर नहीं पड़ा है और 20 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.
सावधानी बरतें
लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि भारी बारिश के दौरान जलभराव वाले रास्तों, नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें.
