रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड ने ALP यानी की असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. यह उन युवा के लिए सुनहरा मौका है जो रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह हैं कि वह जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन कर दें.
कितने पदों को जाएगा भरा
बता दें कि रेलवे में निकली भर्ती में कुल 11,127 रिक्त पदों को भरा जाएगा. आवेदन पूरी तरीके से ऑनलाइन किया जाएगा. वहीं, फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 14 जून 2026 है. ऑफलाइन माध्यम या ईमेल से आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा. वहीं, आवेदकों को सलाह हैं कि किसी भी तरीके की गलती फॉर्म भरते समय न करें. ऐसी स्थिति में उनके आवेदन को रद्द भी किया जा सकता है. इच्छुक उम्मीदवार rrbapply.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं.
योग्यता
10वीं के साथ-साथ ITI या 10वीं के संग में इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बीटेक/बीई होना जरूरी है.
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल
अधिकतम आयु 30 साल
SC, OBC, पूर्व सैनिक या ST के उम्मीदवार को अधिकतम सीमा में छूट मिलेगी.
आवेदन शुल्क
सामान्य, OBC और (EWS) – 500 रुपये.
ST, SC और दिव्यांग उम्मीदवार- 250 रुपये
CBT 1 परीक्षा के बाद सभी उम्मीदवारों को पूरी फीस वापस दे दी जाएगी.
करेक्शन विंडों कब खुलेगा?
बता दें कि अगर किसी उम्मीदवार के आवेदन करते समय गलती कर दी है, तो उसे फॉर्म में गलती सुधारने का मौका दिया जाएगा. उसे अपनी गलती सुधारने के लिए 17 जून से 20 जून तक मौका मिलेगा.
ये भी पढ़ें: नाम छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया, युवती को गर्भवती कर छोड़ा; बिहार में युवक पर गंभीर आरोप
