SBI ने ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका निकाला है. बता दें कि SBI ने कुल 7,150 पदों पर अप्रेंटिस के लिए आवेदन जारी किया है. यह युवाओं के लिए बैंकों में ट्रेनिंग लेने का सुनहरा मौका है. वह उम्मीदवार जो कि अपना कॉलेज पूरा कर चुके हैं उनके लिए यह काफी अच्छा मौका है.
आवेदन करने की प्रक्रिया 19 मई है. वहीं, आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 जून की है. इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. सभी कैंडिडेट्स को सलाह हैं कि वह फॉर्म को अंतिम डेट से पहले भर लें. अंतिम दिन में हमेशा साइट के न चलने जैसी समस्या देखने को मिलती है.
कौन लग सकते हैं आवेदन
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री
किसी भी स्ट्रीम के छात्र अप्लाई कर सकते हैं.
अलग-अलग राज्यों के लोग आवेदन कर सकते हैं.
ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास करने के बाद भी मिलेगी एंट्री
स्थानीय भाषा आना जरुरी.
न्यूनतम उम्र 20 वर्ष
अधिकतम उम्र 28 वर्ष
आवेदन शुल्क
अगर आप सामान्य, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार है, तो आपको 300 रुपये का शुल्क देना होगा.
वहीं, SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा.
कैसे होगा चयन
बता दें कि चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा देना होगा. पूरी एग्जाम ऑब्जेक्टिव होगा, जिसमें व्यक्ति से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. हर प्रश्न एक नंबर का होगा. साथ ही नेगेटिव मार्किग भी रहेगी. गलत उत्तर देने पर नंबर काटे जाएंगे.
ये भी पढ़ें: जहानाबाद में दोस्त बना दुश्मन, सिगरेट पिलाकर दोस्त को मारी गोली
