जम्मू से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के संग में रेप किया गया है. मामता नगरोटा थाना क्षेत्र के सिद्धरा इलाके का बताया जा रहा है. बच्ची की उम्र महज 13 साल है.
गैर हाजिरी में दिया मामले को अंजाम
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग बच्ची और मां ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है. मां ने बताया कि वह ऑफिस जाने वाली महिला है. ज्यादातर वह ऑफिस की वजह से बाहर ही रहती है. हालांकि, उन्हें यह नहीं पता था कि उनकी गैर हाजिरी में आरोपी पिता उसके बेटी के साथ में दुष्कर्म कर रहा है, महिला ने आरोप लगाया हैं कि बच्ची के दूसरे पिता मामले को अंजाम देने के बाद में उसे डराया धमकाया करते थे.
बच्ची को भेजा काउंसलिंग के लिए
जब बच्ची ने अपनी मां को यह बातें बताई, तो उन्हें काफी दुख हुआ. उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. वह खुद को मामले का दोषी मानने लगी, जिसके बाद मां ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी पिता के खिलाफ में पुलिस में मामला दर्ज कराया. आरोपी पिता के ऊपर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया. मामले की हर एंगल से जांच पड़ताल की जा रही है. साथ ही बच्ची को काउंसलिंग के लिए भी भेजा गया है.
ये भी पढ़ें: अयोध्या में STF की बड़ी सफलता! कुख्यात भानु प्रताप एनकाउंटर में ढेर; दर्ज थे 40 मुकदमे
