NTA ने दोबारा से होने वाली NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है. बता दें कि यह फैसला छात्रों को सुविधा देने के लिए लिया गया है. दरअसल, NTA ने परीक्षा की समय अवधि को बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया है. छात्रों में इस बात को सुनने के बाद से खुशी की लहर दौड़ते दिखाई दे रही है.
क्यों लिया गया यह फैसला
दरअसल, NTA ने यह फैसला छात्रों से मिले फीडबैक के बाद में लिया है. छात्रों का कहना था प्रशासनिक प्रक्रिया और अटेंडेंस शीट को पूरा करने की वजह से उनका परीक्षा समय बहुत ज्यादा प्रभावित होता था. इसी कारण से इस बार 15 मिनट की वृद्धि की गई है. ताकि छात्रों को सुविधा मिल सके. परीक्षा प्रक्रिया को और ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है. उम्मीदवारों को अपना पेपर सॉल्व करने के लिए और अधिक समय भी मिल जाएगा,
रफ वर्क में भी बदलाव
दरअसल, पहले छात्रों को रफ वर्क करने के लिए पेज प्रश्न पत्र के अंत में दिए जाते थे. अब लेकिन इसमें भी बदलाव किया गया है. दरअसल, अब छात्रों का काम करने, डायाफ्राम बनाने और कैलकुलेशन करने के लिए पहले से अधिक समय उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही अंत में मिलने वाले रफ पेज की बजाए, अब शुरूआत में रफ वर्क के लिए पेज उपलब्ध करवाएं जाएंगे.
NTA ने लोगों से आग्रह किया हैं कि परीक्षा केंद्रों पर नियम का पालन करें. साथ ही एडमिट कार्ड और इंफॉर्मेशन बुलेटिन में दिए गए निर्देश को भी पढ़ें, ताकि किसी तरीके की असुविधा न हो.
ये भी पढ़ें: ‘सीट चोरी की गई…’, सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद मीनाक्षी नटराजन; बोलीं- लड़ाई जारी रहेगी
