राज्यसभा चुनाव में नामांकन खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है. मीनाक्षी ने कहा कि इस सीट को चोरी किया गया है. यह सभी को दिख रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मीनाक्षी की याचिका
राज्यसभा चुनाव में नामांकन पत्र खारिज होने के बाद कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं. अब मीनाक्षी नटराजन की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दिया है. हालांकि कोर्ट ने यह भी साफ कहा है कि उसने मामले के गुण-दोष (मेरिट) पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की है. अब सुप्रीम कोर्ट से भी कांग्रेस नेता को बड़ा झटका लगा है.
लड़ाई को जारी रखूंगी- मीनाक्षी
सर्वोच्च अदालत से झटका मिलने के बाद मीनाक्षी नटराजन ने कड़ा रुख अपनाया और कहा कि यह साफ तौर पर सीट चोरी का मामला है और वे इस लड़ाई को जारी रखने के लिए तैयार हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत हार का सवाल नहीं है. उन्होंने कहा कि असली चिंता तो इस बात की है कि लोकतंत्र को बार-बार झटके लग रहे हैं.
पार्टी करेगी आगे का फैसला
मीनाक्षी ने हाई कोर्ट जाने के सवाल पर कहा कि इसके ऊपर पार्टी का फैसला नेतृत्व करेगा. मैं तो पार्टी की उम्मीदवार थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी और उसके नेता जो भी फैसला करेंगे, हम उसा का पालन करेंगे. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यसभा की सीट को उनसे छीना गया है. मीनाक्षी ने कहा कि हम लड़ने के लिए तैयार हैं और पूरी पार्टी एकजुट है.
‘सीट को चोरी किया गया’
इस दौरान मीनाक्षी ने कहा कि सीट चोरी हुई है यह सभी को दिख रहा है और सब जानते हैं कि यह सीट चोरी की गई है. उन्होंने कहा कि पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी, लेकिन जनता की अदालत में जाने के लिए रास्ता हमेशा खुला है. इस मामले में चुनाव आयोग समझौता कर चुका है और उसकी भूमिका संदिग्ध है. आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को अपना एकमात्र उम्मीदवार बनाया था.
यह भी पढ़ें- भाषण ने बढ़ाई परेशानी! ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई FIR; भड़काऊ बयान देने का आरोप
