जम्मू कश्मीर में कैबिनेट विस्तार से पहले कांग्रेस का बयान सामने आया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने साफ़ कर दिया है कि वह सरकार के साथ नहीं जाएँगे. उन्होंने कहा कि हमारी मांगों को लेकर पार्टी एकजुट है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा उसकी प्राथमिकता है.
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को होने वाले कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा तेज है. अब इस विस्तार से ठीक पहले कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह सरकार का हिस्सा नहीं बनेगी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि जब तक जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल नहीं किया जाता, तब तक कांग्रेस कैबिनेट में शामिल नहीं होगी. उन्होंने इस दौरान कहा कि पार्टी पिछले दो सालों से इस मांग को लेकर संघर्ष कर रही है और अपने रुख पर पूरी तरह कायम है.
दर्जा मिलने तक नहीं पार्टी होगी शामिल
कर्रा ने इस दौरान कहा कि यह आंदोलन केवल आज का नहीं है, बल्कि सरकार के गठन से पहले से ही कांग्रेस जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस दिलाने की मांग उठाती रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य का दर्जा बहाल होने तक कांग्रेस सरकार की कैबिनेट में शामिल नहीं होगी.
लंबे समय से किया संघर्ष
जानकारी के मुताबिक़ इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने इस मांग को लेकर श्रीनगर चलो, जम्मू चलो और दिल्ली चलो जैसे बड़े विरोध प्रदर्शन किए. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों में भूख हड़ताल और विभिन्न विरोध कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इन कार्यक्रमों को केंद्रीय नेतृत्व का भी समर्थन मिला और पार्टी नेतृत्व ने इन प्रयासों को स्वीकार किया.
कैबिनेट विस्तार को लेकर तैयारियाँ तेज
आपको बता दें की मंगलवार को होने वाले कैबिनेट विस्तार से पहले कांग्रेस का यह बयान राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है. राज्य में कैबिनेट विस्तार की तैयारियों के बीच पार्टी ने साफ कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना उसकी प्राथमिकता है और इस मुद्दे पर वह किसी तरह का समझौता नहीं करेगी.
माँग पर एकजुट है पार्टी
इस मामले पर बात कर देते हुए कर्रा ने दोहराया कि कांग्रेस का पूरा संगठन राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर एकजुट है. जब तक जम्मू-कश्मीर को उसका पूर्ण राज्य का दर्जा वापस नहीं मिलता, तब तक पार्टी कैबिनेट में शामिल होने के अपने फैसले पर कायम रहेगी. इसी बीच जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की तरफ से बाकायदा मंगलवार सुबह 10:30 बजे होने वाले कैबिनेट विस्तार का नोटिफिकेशन जारी कर सभी तरह के अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया है.
