‘तू झूठी मैं मक्कार’ यह मूवी अपनी स्टोरी के लिए हिट रही थी. सभी लोगों को इसकी स्टोरी काफी अनोखी लगी थी. दरअसल, इसमें रणवीर कपूर का बिजनेस लोगों का ब्रेकअप कराना था. हालांकि, अब यह बिजनेस केवल मूवियों में ही नहीं बल्कि असल की दुनिया में भी आ गया है. यहां तक कि इस कंपनी ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. साथ ही इस पद में जो लोग चुने जाएंगे, उनकी सैलरी 2.8 लाख रुपये होगी.
जानकारी के मुताबिक, यह एक पार्ट टाइम और वर्क फ्रॉम होम जॉब है. हालांकि, आपको पास कई कंपनी द्वारा मांगी जाने वाली दो-तीन योग्यता होनी चाहिए. तभी आप इस जॉब को अच्छे से समझ पाएंगे.
योग्यता
इमोशनल इंटेलिजेंस
मजबूत कम्युनिकेशन स्किल्स
तीन बार ब्रेकअप हुआ हो.
situationship, relationship और it’s complicated, इन तीनों के फर्क को अच्छे से जानता हो.
इमोशनल दबाव पड़ने पर भी पूरी तरीके से शांत हो.
सम्मानजनकर तरीके से ब्रेकअप हो.
किन लोगों के लिए है यह ऐप
यह ऐप उन लोगों के लिए है जो सालों से किसी के साथ रिश्ते में है, लेकिन उन्हें अब लग रहा है कि यह रिश्ता खत्म हो जा जाना चाहिए. हालांकि, वह ब्रेकअप कर नहीं पा रहे हैं. उनमें ब्रेकअप करने की हिम्मत नहीं हो पा रही है.
साथ ही इन ऐप से Ghosting वाले चलन को भी खत्म किया जाएगा. दरअसल, अभी की जनरेशन के कई लोग रिश्ता न चल पाने पर सामने वाले को Ghost कर देते है, जिससे की सामने वाला व्यक्ति इंतजार में रहता है या तो वह डिप्रेशन में चला जाता है. इसी कारण से इस ऐप को निकाला गया है.
कैसे करेगा काम यह ऐप
इस ऐप में सामने वाले को रिश्ता खत्म करने के लिए प्रेरित किया जाएगा. साथ ही उन्हें सूझबूझ से काम लेने कहा जाएगा. एक ऐसा तरीका निकाला जाएगा, जिससे की सामने वाले को बुरा भा न लगे और ब्रेकअप आसानी से बिना किसी लड़ाई झगड़े के हो जाए. इस पद यानी की Chief Breakup Officer के पद पर चुने जाने वाले व्यक्ति को 2.8 लाख रुपये सैलरी दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में AIADMK की मुश्किलें बढ़ीं, पूर्व मंत्री एमआर विजयभास्कर ने दिया इस्तीफा
