Codeine Syrup Smuggling UP: कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के मामले में यूपी STF को बड़ी सफलता मिली है. इस हाई-प्रोफाइल नेटवर्क से जुड़े शुभम जायसवाल के सबसे करीबी माने जाने वाले सहयोगी विकास सिंह नरवे को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसटीएफ को काफी लंबे समय से उसकी तलाश थी. विकास सिंह को इंडो-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है. विकास पर यूपी के कई जिलों में केस दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि उसने ही शुभम की मुलाकात बड़े तस्करों से करवाई थी.
विकास का सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड
जानकार के मुताबिक विकास सिंह नर्वे का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है. उस पर यूपी के आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में केस दर्ज हैं. उसकी तलाश काफी समय से की जा रही थी. वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार जगह बदल रहा था. वाराणसी पुलिस कई दिनों से विकास सिंह की तलाश में दबिश दे रही थी. सर्विलांस और ख़ुफ़िया इनपुट के बाद पुलिस ने सिरप तस्करी के आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि विकास सिंह ही वह व्यक्ति है जिसने शुभम जायसवाल को बड़े तस्करों, अमित टाटा और एसटीएफ के बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह से मिलवाया था. अमित और आलोक से मुलाकात के बाद शुभम का ये तस्करी का धंधा यूपी से लेकर बिहार और बंगाल तक फैला. विकास का काम इनके बीच मीडिएटरर का था. जानकारी के मुताबिक विकास सिंह नर्वे आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के नर्वे गांव का रहने वाला है
विकास की गिरफ्तारी के बाद अब कफ सिरप तस्करी के अंतरराष्ट्रीय तार खुल सकते हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि ये गिरोह यूपी-बिहार और बंगाल के साथ नेपाल और बांग्लादेश की सीमाओं तक नेपाली सीमाओं तक नशीली दवाओं की खेप पहुंचाई. पूछताछ में कई बड़े नामों के खुलासा होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: UGC और शंकराचार्य पर इस्तीफा देने वाले PCS अलंकार अग्निहोत्री सस्पेंड, जांच कमेटी गठित
