राजधानी दिल्ली में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी घटना सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने 3 नाबालिग आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे की तलाश जारी है.
6 साल की बच्ची से दुष्कर्म
राजधानी दिल्ली से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा थाना क्षेत्र के गामड़ी रोड इलाके में एक 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यह पूरा मामला 18 जनवरी का बताया जा रहा है. इस घटना ने पूरे इलाके को बुरी तरह ले झकझोर कर रख दिया है. इस पूरे मामले में 3 नाबालिग लड़कों के ऊपर आरोप लगाया गया है.
पैसे का लालच देकर किया दुष्कर्म
जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी नाबालिग हैं और भजनपुरा की एक फैक्ट्री में काम करते हैं. ये तीनों आरोपी दिल्ली से बाहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. तीनों के ऊपर आरोप है कि इन्होंने मिलकर बच्ची को पैसों का लालच दिया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दिया. इस पूरे मामले के सामने आने के बाद में इलाके में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है.
हिंदू संगठन भी कर रहे विरोध प्रदर्शन
इस मामले में अब स्थानीय लोगों के साथ में हिंदू संगठन भी सड़कों पर आ गए हैं. शनिवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गामड़ी रोड पर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. इस कारण रोड बंद हो गया और यातायात भी प्रभावित रहा था. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया. पुलिस ने कहा इस मामले में कार्रवाई की जा रही है.
2 नाबालिग आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है. दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामले को दर्ज किया और कानूनी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. इस मामले में तीसरा आरोपी घटना के बाद से गायब बताया जा रहा है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार नाबालिग आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- किराएदारों ने दी पार्टी उसी रात हो गई महिला की मौत, धारदार हथियारों से हमला कर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
