पंजाब के अमृतसर में एक कॉलोनी में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियारों से हत्या की घटना सामने आई है. पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश में लगातार पुलिस जांच कर रही है.
पंजाब में बुजुर्ग महिला की हत्या
पंजाब से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अमृतसर के मजीठा रोड पर मौजूद इंदिरा कॉलोनी में एक बूढ़ी महिला की कुछ अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक महिला की उम्र 65 से 70 साल के बीच में थी. मृत महिला की पहचान वीना रानी के रूप में की गई है. मृत महिला की बेटी ने बताया कि उनके घर में लगभग 2 सालों से 2 योग किराए पर रहते थे.
किराएदारों ने कही थी पार्टी देने की बात
मृत महिला की बेटी सिमी और परिवार के मुताबिक दोनों युवकों का व्यवहार हमेशा शांत और सामान्य रहा था, जिसके चलते किसी को भी उनके ऊपर कभी शक नहीं हुआ था. हाल ही में एक किराएदार ने अपनी पत्नी को गांव में छोड़ने की बात कही थी, वहीं दूसरे किराएदार ने ऑस्ट्रेलिया की वीजा लगने की बात कही थी, जिसक चलते उसने पार्टी देने की बात भी कही थी.
महिला के बेटे को कर दिया बेहोश
महिला की बेटी ने बताया कि पार्टी वाली शाम को दोनों युवकों ने उसके भाई को ऊपर के फ्लोर पर बुलाया और शराब में कुछ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया. जिसके बाद में रात के लगभग 1 बजे उसकी मां के ऊपर धारदार हथियार से हमला करके उनकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने के बाद में दोनों आरोपी मौके से तुरंत ही फरार हो गए.
सरकारी नौकरी से रिटायर थी महिला
इस पूरी घटना की जानकारी सुबह के समय दूसरे किराएदार ने दी. जब परिवार ने दरवाजा खोला बेड के ऊपर खून पड़ा था. जानकारी के मुताबिक महिला बिजली बोर्ड में सरकारी नौकरी करने के बाद में रिटायर हो गई थी. घर में बड़ी मात्रा में सोना और गहने मौजूद थे. जिसके चलते लूट की नियत की आशंका भी जताई जा रही है. इस मामले में पुलिस को 2 किराएदारों के ऊपर शक है. पुलिस ने मामले को दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें- योगी कैबिनेट बैठक में हुई 32 प्रस्तावों पर चर्चा, शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित 30 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
