झारखंड पुलिस ने अवैध शराब और नशीले पदार्थों के ऊपर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने लगभग 13 लाख रुपए से ज्यादा की अवैध शराब और नशीले पदार्थों को जब्त किया है.
पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
झारखंड में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है. यह कार्रवाई झारखंड पुलिस ने अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ की गई है. इस कार्रवाई को करते हुए पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. झारखंड के अलग-अलग जिलों में वाहन चेकिंग और छापेमारी में पुलिस ने 13 लाख रुपए से ज्यादा की अवैध शराब और नशीले पदार्थों को जब्त किया गया है.
नशे के नेटवर्क पर करारा हमला
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को राज्य में नशे के नेटवर्क के ऊपर काफी करारा हमला माना जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध विदेशी शराब और मादक पदार्थों की तस्करी करने में शामिल हैं. जिसके बाद में पुलिस ने सूचना के आधार पर जांच तेज की और चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों रोका. यह कार्रवाई पलामू जिले के मोदिनीनगर में सदर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान की गई है.
रांची से बिहार लाई जा रही थी शराब
मेदिनीनगर के DSP (प्रोबेशन) राजीव रंजन के मुताबिक पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 2 अलग-अलग ठिकानों से 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इनमें से 2 आरोपियों को 150 कार्टन अवैध विदेशी शराब के साथ में गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक यह अवैध शराब रांची से बिहार के औरंगाबाद जिले लाई जा रही थी. पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है.
800 ग्राम अफीम के साथ 2 गिरफ्तार
इसी के साथ दूसरी कार्रवाई में 2 आरोपियों को 800 ग्राम अफीम के साथ में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक जब्त की गई अफीम की बाजार में लगभग 8 लाख रुपए के आसपास की कीमत है. इन दोनों मामलों में सदर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है. इसी के साथ में पुलिस को गुमला जिले में भी पुलिस को सफलता मिली है. यहां पुलिस ने एक युवक को ब्राउन सुगर के साथ में गिरफ्तार किया है.
यह भी पढ़ें- हमारी मौत के पीछे कोई भी जिम्मेदार नहीं, दिल्ली में दंपति ने सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या, आखिर क्या था कारण
