राजधानी दिल्ली के ज्योति नगर में एक दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है, शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी को इस मामले की वजह माना जा रहा है.
दंपति ने की आत्महत्या
राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में इलाके में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच को शुरू कर दिया है. मामला ज्योति नगर थाना क्षेत्र का है.
अलग-अलग कमरों में मिले शव
पुलिस ने इस घटना में बताया कि दोनों पति-पत्नी अलग-अलग कमरों में मृत मिले थे. हालांकि अभी तक दंपति के आत्महत्या करने के पीछे के सटीक कारणों का पता नहीं लग पाया है. इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को शुक्रवार को लगभग 12 बजे के आसपास मिली थी. इस मामले में पुलिस तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी. जहां दोनों के शव अलग-अलग कमरों में पड़े हुए थे.
व्यक्ति का बिजनेस में हुआ था निकसान
मृतकों की पहचान 55 साल के अजय कुमार और 50 साल की रीता के रूप में हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक मृतक व्यक्ति का खुद का बिजनेस था और उसे बिजनेस में काफी नुकसान हो गया था. इस मामले में दंपति के आत्महत्या करने के पीछे आर्थिक तंगी की वजह की आशंका जताई जा रही है. हालांकि इस मामले में अभी पुलिस सभी तरह से जांच कर रही है.
मौके से मिला सुसाइड नोट
इस घटना में पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है. इस नोट में बच्चों के सफल न होने और बिजनेस में आ रही परेशानियों और कर्ज का जिक्र किया गया था. इस नोट में लिखा था, कि उनकी मौत के पीछे कोई भी जिम्मेदार नहीं है. जानकारी के मुताबिक दंपति लगभग 1 साल पहले ही अपने 2 बेटों के साथ में ज्योति नगर में शिफ्ट हुआ था. इस मामले में पुलिस लगातार आत्महत्या की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- किन्नर से की शादी फिर कर दी लाखों की लूट, पीड़िता के घर से गहनों के साथ गायब हुआ कैश, पुलिस से की शिकायत
