आज के समय पर सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग कई तरीकों को अपनाते हैं. लाइक और व्यू के चक्कर में वह हदों को पार कर देते हैं, जिसके कारण कई बार उन्हें देखने वाले लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच जाती है. हाल ही में आंध्र प्रदेश में फिल्मी गाने पर मंदिर के अंदर डांस करने का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. आंध्र प्रदेश में मौजूद इस मंदिर का नाम श्रीशैलम है. सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की काफी तेजी से लोगों के बीच चर्चा हो रही है. लोगों का कहना हैं कि आस्था वाली जगह, जहां लोग मन की शांति के लिए जाते हैं. ऐसी जगह से इस प्रकार की वीडियो आना लोगों के बीच तनाव पैदा कर रहा है.
कब का है मामला?
मंदिर का यह चर्चित मामला नए साल के दिन का है. वीडियो में मंदिर के अंदर कई कर्मचारी फिल्मी गानें पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के फैलने के बाद यह मामला लोगों के बीच विवादों में घिर गया. श्रद्धालुओं का कहना हैं कि मंदिर में फिल्मी गानों पर नाचना स्थान से जुड़ी आस्था और धार्मिक गरिमा को ठेस पहुंचाता है. इस विवाद के चर्चे में आने के बाद पुलिस ने तुंरत कार्रवाई की है.
क्यों अपराध माना जाता है ऐसा करना?
दरअसल, मंदिर में ऐसा करना उनके नियम एवं अनुशासन का उल्लंघन माना जाता है. कानूनी तौर पर धार्मिक स्थलों पर ऐसा कोई भी काम करना, जिससे की किसी की भावनाओं को आहत पहुंचता है. तो यह अपराध की श्रेणी में आता है. कानून के अनुसार अगर कोई काम किसी की आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए जान कर किया जाता है. तो इसमें लोगों की भावनाओं के आहत पहुंचाने से संबंधित धाराओं के अदंर कार्रवाई की जा सकती है.
भूलकर भी न करें वरना जेल जाना पड़ेगा
बता दें कि मंदिरों को लोगों की आस्था का केंद्र माना जाता है. इसी कारण से मंदिर परिसर में इनसे संबंधित सख्त नियम को बनाया जाता है. इन नियमों का उद्देश्य लोगों की आस्था और उनकी भावनाओं को किसी भी प्रकार का ठेस न पहुंचे इसके लिए किया जाता है. अगर कोई मंदिर में ऐसे काम करके किसी की आस्था को ठेस पहुंचाता है तो ऐसे में उसको जेल, जुर्माना या दोनों एक साथ दी जा सकती है. यह इस पर निर्भर करता है कि जुर्म कितना बड़ा है और लोगों की भावनाएं इससे कितनी ज्यादा प्रभावित होती है.
ये भी पढ़ें: केरल में दर्दनाक घटना! खुद के घर में हुई महिला और उसके 5 साल के बच्चे की मौत, जांच में जुटी पुलिस
