गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने 9.30 किलो हेरोइन जब्त की है. इस हेरोइन की कीमत बाजार में 45 से 50 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है.

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हेरोइन जब्त
गुजरात के अहमदाबाद में सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है. अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री को गिरफ्तार किया है. इस दौरान कस्टम ने आरोपी के पास से लगभग 9.30 किलो हेरोइन जब्त की है. जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर मलेशिया के कुआलालंपुर से एयर एशिया की फ्लाइट से पहुंचे एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है.
45-50 करोड़ है कीमत
कस्टम ने आरोपी के पास से 9.30 किलग्राम हेरोइन को बरामद किया है. बरामद की गई हेरोइन की बाजार में कीमत लगभग 45 से 50 करोड़ रुपए बताई जा रही है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी के बैंक खातों की जांच भी की जा रही है. जानकारी के मुताबिक आरोपी अहमदाबाद से दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा था. गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से केरल का रहने वाला है.
एक्स-रे जांच में रोका गया व्यक्ति
जानकारी के मुताबिक आरोपी यात्री कुआलालंपुर से एयर एशिया फ्लाइट से अहमदाबाद पहुंचा था. जिसके बाद एक्स-रे जांच में हैंड बैगेज में रखे गए संदिग्ध पैकेट्स को देखकर उसे रोका गया था. जिसके बाद जांच करने पर उन पैकेट्स में सफेद पाउडर और दानेदार पदार्थ मिला, जिसकी फोरेंसिक लैब जांच में हेरोइन होने की बात सामने आई. जिसके बाद यात्री को गिरफ्तार करके हेरोइन को जब्त कर लिया गया.
मलेशिया से मिली थी खेप
शुरुआती पूछताछ के मुताबिक आरोपी को यह पैकेट्स मलेशिया में होटल में एक महिला ने दिए थे. जिसके बाद वह इनको लेकर अहमदाबाद से दिल्ली जा रहा था. अब विभाग जांच कर रहा था कि इस खेप को दिल्ली में किसे सौंपा जाना था और इसके पीछे कौनसा इंटरनेशनल तस्करी नेटवर्क सक्रिय है. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार करके बरामद की गई हेरोइन को जब्त कर लिया गया है.
यह भी पढे़ं- युवक बना आग का गोला! मरने से पहले सास और पत्नी पर लगाए आरोप; बोला- मुझ पर तेल…
