उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की हत्या कर दी. मृत युवती पड़ोस में रहने वाले युवक से बीत करती थी. इसी कारण आरोपी पिता काफी समय से नाराज था.

पिता ने की बेटी की हत्या
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. अलीगढ़ जिले के खैर थाना क्षेत्र के जरारा गांव से एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोप है व्यक्ति ने अपनी 19 साल की बेटी की हत्या कर दी. इस घटना के बाद आरोपी व्यक्ति ने सबूतों को छिपाने के लिए बेटी के शव को खेत में ले जाकर उसके ऊपर मिट्टी डाल दी.
आरोपी ने कबूला जुर्म
जानकारी के मुताबिक कुछ ग्रामीण जब खेत की तरफ गए, तो उन्होंने देखा कि असामान्य तरीके से मिट्टी को खोदा गया है. जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आ गया. मामले में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी व्यक्ति और मृतका के पिता से पूछताछ शुरू की. जिसके बाद पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने जुर्म को कबूल कर लिया.
पड़ोसी से बात करती थी बेटी
आरोपी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी पड़ोस में रहने वाले एक युवक से बातचीत कर थी. आरोपी ने बताया कि युवक अपनी ही बिरादरी का था. बेटी की इस हरकत को लेकर व्यक्ति काफी समय ने नाराज था और उसने कई बार अपनी बेटी को समझाने की कोशिश भी की थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया और उसके शव को खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया.
आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब इस मामले की सूचना मिली तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. इस दौरान पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया और मामले को दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें- बदला स्वाद बन गया मुसीबत! चिकन की प्लेट से निकली मरी हुई छिपकली; युवक अस्पताल में भर्ती
