उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सिपाही ने दुष्कर्म पीड़ित महिला से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया. मामले में शिकायत के बाद एसएसपी ने एक्शन लेते हुए सिपाही इमरान को सस्पेंड कर दिया है.
महिला ने सिपाही पर लगाए आरोप
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक रेप पीडिता ने सिपाही के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले में शिकायत के बाद क्वार्सी थाने की नगला पटवारी चौकी में तैनात सिपाही इमरान खान के खिलाफ एक्शन लिया गया है. सिपाही इमरान के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.
सिपाही ने की संबंध बनाने की मांग
पीड़ित महिला ने इमरान के ऊपर आरोप लगाया है कि उसने मदद के नाम पर महिला से अश्लील बातें की और संबंध बनाने के लिए होटल में बुलाया था. इस मामले में एसएसपी ने एक्शन लेते हुए सिपाही इमरान को सस्पेंड कर दिया है. इसी के साथ उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई है. आपको बता दें कि इस मामले में जमालपुर की रहने वाली एक पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज की थी.
महिला ने की थी दुष्कर्म की शिकायत
जानकारी के मुताबिक इमरान के मदद के बदले महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मां की और उससे अश्लील बातें कीं. जिसके बाद पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत की. मामले में जानकारी देते हुए बताया कि उसने जीशान नाम के एक युवक के ऊपर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी. जिसके बाद सिपाही इमरान ने पीड़िता को बुलाया था.
होटल में जाने का बनाया दबाव
आरोप है कि इमरान खान ने महिला को व्हाट्सएप कॉल की और उससे प्राइवेट फोटो भेजने की बात कही. इसी के साथ ईद पर कपड़े दिलाने के बहाने होटल में चलने का दबाव भी बनाया था. पीड़िता ने बताया कि सिपाही ने कहा कि तू भी मुसलमान है, मैं भी मुसलमान हूं. तुझे मेरे कमरे में पर आकर सोना होगा, उसके बाद ही तेरे केस में कार्रवाई होगी, अगर ऐसा नहीं हुआ तो तुझे जेल भेज दूंगा.
इस मामले में पीड़िता ने सिपाही के साथ की गई अश्लील बातें की रिकॉर्डिंग एसएसपी को दे दी है. मामले में एसएसपी ने आरोपी सिपाही को तुरंत ही सस्पेंड कर दिया है. सिपाही के खिलाफ क्वार्सी थाने में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें- ‘दुनिया विनाश की ओर बढ़ रही, युद्ध को भारत करा सकता समाप्त…’, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान
